Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में दो नशा तस्कर अरेस्ट:ग्रामीणों के हंगामे के बाद हुई कार्रवाई, 300 ग्राम चरस बरामद

    12 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को 'ऑपरेशन सवेरा' अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 300 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देश पर 'ऑपरेशन सवेरा' अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी अभिनंदन के निर्देशन में शहर और देहात क्षेत्रों में लगातार चेकिंग और गश्त की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, मंशापुर नहर पटरी के पास एक खंडहर में कुछ लोग मादक पदार्थों की तस्करी की तैयारी में थे। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। इनकी पहचान नई बस्ती हलालपुर निवासी तौसीन पुत्र शमीम और नई कॉलोनी हलालपुर निवासी नौमान पुत्र यूसुफ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 150-150 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। इसके आधार पर कोतवाली देहात थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन लोगों को की जानी थी। मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की भी जांच शुरू कर दी गई है। बता दे कि दो दिन पहले हलालपुर गांव के ग्रामीणों ने सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंचकर नशा तस्करों के खिलाफ प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों ने गांव में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए एसएसपी को एक शिकायती पत्र सौंपा था। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी कार्रवाई तेज कर दी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौलाना का पुतला फूंक रहे करणी सेना के पदाधिकारी झुलसे:योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन, पेट्रोल डालते ही भड़की आग
    Next Article
    लखनऊ में गैस सिलेंडर न मिलने पर हंगामा:5-6 घंटे से लाइनों में खड़े उपभोक्ता भड़के, एजेंसीकर्मियों ने पासबुक फाड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment