Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में गैस सिलेंडर न मिलने पर हंगामा:5-6 घंटे से लाइनों में खड़े उपभोक्ता भड़के, एजेंसीकर्मियों ने पासबुक फाड़ी

    15 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार मचा है। लालबाग स्थित सहकारी गैस सर्विस वाला कदर रोड स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर लोग सुबह 10 बजे से लाइन में खड़े हैं। घंटों इंतजार करने पर भी सिलेंडर न मिलने पर एक उपभोक्ता नाराज हो गया। उसने एजेंसीकर्मी से विरोध जताया तो उसकी पासबुक फाड़ दी गई। इससे नाराज होकर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। लालबाग स्थित सहकारी गैस सर्विस में 4 घंटे से लाइन में खड़े एक उपभोक्ता राजेश सोनकर ने नाराजगी जताई। बोला- होली के दूसरे दिन से गैस सिलेंडर के लिए दौड़ रहा हूं। सुबह 10 बजे से लाइन में खड़ा हूं। एजेंसीकर्मियों ने पासबुक फाड़ दी है। गैस देने के बजाय बदतमीजी कर रहे हैं। हमारी बहू सुबह से लाइन में लगी थी। थक हारकर वह घर चली गई। एजेंसी वाले अपनी मनमानी कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। इनका रवैया देख कर लगता है कि गैस ब्लैक कर रहे हैं। घर में 3 दिनों से गैस नहीं लाइन में खड़े सलमान ने कहा कि ईरान-इजरायल युद्ध का असर दिखने लगा है। सिलेंडर के लिए मारामारी हो गई। हम लोगों की दिक्कत को देखने वाला कोई नहीं है। गैस खत्म होने की वजह से बच्चे भूखे हैं। सुबह से घर में चूल्हा नहीं जला है। 3 दिनों से गैस नहीं है। स्थिति ये हो गई है कि कभी पड़ोसी के यहां खाते हैं तो कभी बाजार से। काम धंधा छोड़ कर लाइन में लगे हैं। एक सिलेंडर के लिए पूरे दिन का नुकसान हो रहा है। सरकार को ध्यान देना चाहिए है। लोगों को इस समस्या से बाहर निकालना चाहिए। 'नए सिलेंडर की नहीं हो रही बुकिंग' उपभोक्ताओं ने कहा कि अब गैस बुकिंग भी नहीं हो रही है। किसी की एक महीने किसी की 2 महीने पहले की पिछली गैस की बुकिंग थी। अब नई गैस की बुकिंग में DAC नंबर ही नहीं आ रहा है। बिना इसके गैस नहीं मिलेगी। घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा व्यापार करने वाले लोग भी लाइनों में लगे हुए हैं। उनका कहना है कि उन्हें अपने व्यापार के लिए भी गैस नहीं मिल पा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में दो नशा तस्कर अरेस्ट:ग्रामीणों के हंगामे के बाद हुई कार्रवाई, 300 ग्राम चरस बरामद
    Next Article
    एडीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क सुधारने के दिए निर्देश:दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर बनाने को लेकर हुई बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment