Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष:मकान बनाने के विवाद को लेकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, कई घायल

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में गली से ट्रैक्टर-बुग्गी निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे तथा ईंट-पत्थर चले। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला शनिवार का है। यह घटना सहारनपुर जिले के थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव नुनाबड़ी की है। गांव में मकान निर्माण को लेकर पहले से चल रहा विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला करने लगे। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी जरीफ के यहां मकान निर्माण का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को जरीफ गली से ट्रैक्टर-बुग्गी लेकर गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर निकालने को लेकर जरीफ और शकील के बीच कहासुनी हो गई। पहले दोनों के बीच मामूली बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों के साथ-साथ ईंट-पत्थर भी चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए। अचानक हुए इस संघर्ष से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलने पर थाना बड़गांव पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। वायरल वीडियो के आधार पर भी घटना की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार गली में ट्रैक्टर निकालने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इस मामले में दोनों पक्षों के चार-चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि थाना बड़गांव में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सामान्य से 7.1 डिग्री अधिक है दिन का तापमान:आगरा में रात का तापमान भी 3.5 डिग्री अधिक, 4 दिनों में 20 डिग्री से अधिक होगा न्यूनतम पारा
    Next Article
    फिरोजाबाद में चार युवकों को थाने में बनाया मुर्गा:होली पर हुड़दंग करने पर पुलिस ने की कार्रवाई, वीडियो आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment