Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट:दुपट्टे से फंदा लगाकर पंखे पर लटकाने का आरोप, FIR दर्ज

    1 day ago

    5

    0

    सहारनपुर के देवबंद में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट और उसे फंदे पर लटकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने विवाहिता को दुपट्टे से फंदा लगाकर पंखे पर लटका दिया। पिता ने किसी तरह उसे बचाया। घटना में विवाहिता की गर्दन की हड्डी टूट गई। पिता की शिकायत पर मंगलवार सुबह 8 बजे देवबंद पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शादी के बाद से कार और नकदी की मांग तल्हेड़ी खुर्द निवासी कर्म सिंह ने बताया कि उनकी बेटी साक्षी पंवार की शादी 12 नवंबर 2024 को पानीपत के नन्हेड़ा गांव निवासी गौरव से हुई थी। शादी में करीब 12 लाख रुपये खर्च किए गए थे। सोने-चांदी के जेवर, कपड़े, घरेलू सामान और फर्नीचर भी दिया था। आरोप है कि शादी के बाद पति, ससुर और अन्य रिश्तेदार कम दहेज मिलने का ताना देने लगे। वे बलेनो कार की मांग करने लगे। बेटी के छुछक में दो लाख रुपये नकद और सामान दिया गया। इसके बाद काले रंग की बलेनो कार भी खरीदी गई। इसके बावजूद ससुराल वाले कार के लिए दिए गए रुपये लौटाने और पांच लाख रुपये अतिरिक्त देने का दबाव बनाने लगे। पिता के सामने बेटी को फंदे पर लटकाने का आरोप कर्म सिंह के मुताबिक, 17 सितंबर 2026 की रात वह अपने साथी पूरण सिंह के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे थे। वहां आरोपियों ने पांच लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर बेटी के साथ मारपीट की और दुपट्टे से फंदा लगाकर पंखे पर लटकाने लगे। पिता और उनके साथी ने किसी तरह उसे बचाया। पानीपत और चंडीगढ़ में कराया इलाज विवाहिता को पहले पानीपत के पार्क अस्पताल और फिर पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। जांच में उसकी गर्दन की हड्डी टूटी मिली। पिता का आरोप है कि इलाज के बाद भी ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न जारी रखा। बस अड्डे पर छोड़ गए, स्त्रीधन भी रखा कर्म सिंह ने बताया कि 22 सितंबर को आरोपी माफी मांगकर बेटी को अपने साथ ले गए थे। इसके बाद 27 सितंबर को उसे देवबंद के मंगलौर बस अड्डे पर मारपीट कर केवल पहने हुए कपड़ों में छोड़ दिया। आरोपियों ने उसका स्त्रीधन भी अपने पास रख लिया। पिता का आरोप है कि उन्होंने पहले देवबंद पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एसएसपी से गुहार लगाई। अब थाना देवबंद पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही के रामपुर गंगा-घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़े श्रद्धालु:एक लाख ने लगाई डुबकी, श्रद्धालुओं को 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा
    Next Article
    बहराइच में पाइपलाइन लीकेज से पानी बहा:मूंगफली मंडी के पास सड़क पर जलभराव, लोगों ने नपा और जल निगम से मरम्मत की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment