Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में वाल्मीकि समाज ने महापौर को ज्ञापन सौंपा:मांग पूरी न होने पर 2027 चुनाव में भाजपा के खिलाफ उतरने की चेतावनी

    7 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में वाल्मीकि समाज की लंबित समस्याओं को लेकर गुरुवार को महापौर को ज्ञापन सौंपा गया। राष्ट्रीय दलित पिछड़ा भारत के प्रदेश अध्यक्ष राहुल वाल्मीकि ने महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह और भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई को दिया गया। राहुल वाल्मीकि ने कहा कि वाल्मीकि समाज लंबे समय से भाजपा का पारंपरिक मतदाता रहा है। इसके बावजूद उनकी बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे समाज में गहरी नाराजगी है। ज्ञापन में देहरादून रोड स्थित राकेश केमिकल चौक का नाम बदलकर भगवान वाल्मीकि चौक किए जाने की मांग की गई। नगर निगम ने इस संबंध में पहले घोषणा की थी, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हो पाया है। इसके अतिरिक्त, जिले में वाल्मीकि समाज के विवाह और धार्मिक आयोजनों के लिए धर्मशाला या बारात घर बनाने और वाल्मीकि कॉलोनियों में भगवान वाल्मीकि मंदिरों का जीर्णोद्धार कराए जाने की भी मांग की। राहुल वाल्मीकि ने ठेका सफाई कर्मचारियों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि नगर निगम और अन्य संस्थानों में कार्यरत ठेका सफाई कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन नहीं मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भारतीय जनता पार्टी ने वाल्मीकि समाज की इन मांगें पूरी नहीं की, तो 2027 के विधानसभा चुनाव में समाज अन्य राजनीतिक विकल्पों पर विचार करने को मजबूर होगा। समाज अपना प्रतिनिधि भी स्वयं उतार सकता है। ज्ञापन सौंपने वालों में रमेश डबराल, विक्रांत वाल्मीकि, विकास बिरला, रविशंकर, सुरजीत घाघट, सावन, कुलदीप, संजय सहित वाल्मीकि समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तानी सबा की जमानत याचिका पर सेशन कोर्ट करेगा सुनवाई:24 फ़रवरी की गई निर्धारित, निचली अदालत से हो चुकी ज़मानत ख़ारिज, धोखाधड़ी का आरोप
    Next Article
    जानकीपुरम में कूड़े के ढेर में लगी आग:रात में एक बार दमकल ने बुझाई, 5 घंटे बाद दोबारा भड़क उठी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment