Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जानकीपुरम में कूड़े के ढेर में लगी आग:रात में एक बार दमकल ने बुझाई, 5 घंटे बाद दोबारा भड़क उठी

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में भिठौली क्रॉसिंग चौकी के पास बुधवार रात कूड़े के ढेर में दो बार आग लगी। पहली घटना आधी रात करीब 12 बजे हुई, जिसके बाद सुबह लगभग 4:50 बजे उसी स्थान पर दोबारा आग भड़क उठी। दोनों बार दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। रात 12 बजे जब कूड़े के ढेर में आग लगी, तो तेज लपटें और धुआं उठने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दोबारा सूचना मिलने पर फिर पहुंची दमकल दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद, पहली बार लगी आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। हालांकि, यह मामला यहीं समाप्त नहीं हुआ। सुबह करीब 4:50 बजे उसी स्थान पर कूड़े के ढेर में दोबारा आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल टीम एक बार फिर मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग को पूरी तरह से बुझाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में वाल्मीकि समाज ने महापौर को ज्ञापन सौंपा:मांग पूरी न होने पर 2027 चुनाव में भाजपा के खिलाफ उतरने की चेतावनी
    Next Article
    चंदौली में लाइसेंसी शराब दुकान पर मिलावट का खुलासा:आबकारी टीम ने खाली बोतल, रैपर, केमिकल किए बरामद, दुकान सील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment