Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में युवक के खिलाफ FIR:सोशल मीडिया पर धर्म विशेष के खिलाफ टिप्पणी की थी, नफरत फैलाने का आरोप

    21 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में सोशल मीडिया पर कथित रूप से धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो वायरल करने के आरोप में थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो में की गई टिप्पणियों से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में वैमनस्य फैलने की आशंका है। मानकमऊ स्थित आयशा मस्जिद मोहल्ला निवासी शाहनवाज पुत्र अनवर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जून को उनके मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ। वीडियो देखने पर उसमें दामोदरपुरी निवासी आयुष मोघा कथित रूप से धर्म विशेष के लोगों के संबंध में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते दिखाई दिए। नफरत फैलाने का आरोप शिकायतकर्ता के अनुसार वीडियो में समुदाय विशेष को लेकर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं, जिससे समाज में घृणा, शत्रुता और वैमनस्य की भावना पैदा हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से प्रसारित कर सार्वजनिक रूप से वायरल किया गया। तहरीर में कहा गया है कि वीडियो के प्रसार से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक सौहार्द व लोक शांति प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हो गई है। पेन ड्राइव में सौंपे गए साक्ष्य शाहनवाज ने वीडियो की कॉपी सुरक्षित कर पेन ड्राइव के माध्यम से पुलिस को उपलब्ध कराई है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस बोली- जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई थाना कुतुबशेर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता, उसके स्रोत और उसमें किए गए कथित बयानों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ, आपत्तिजनक या अपुष्ट सामग्री साझा करने से बचने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी पहुंचे:कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर दिया जोर
    Next Article
    अस्पताल की मनमानी का मामला मंडलायुक्त तक पहुंचा:पीड़ितों को न्याय का भरोसा मिला, अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment