Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में युवक पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार:युवक को चाकू मारकर घायल किया था, हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद

    9 hours ago

    4

    0

    सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र में एक युवक ने गाली-गलौज के बाद दूसरे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक के पेट और कोहनी पर चाकू लगा, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। मंगलवार शाम चार बजे मंडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध चाकू भी बरामद हुआ है। मामला खाताखेड़ी की कटहल वाली कॉलोनी का है। यहां रहने वाले सलमान ने 2 नवंबर थाना मंडी में शिकायत दर्ज कराई थी। सलमान के मुताबिक, अब्दुल्ला कॉलोनी निवासी तसलीम ने उसके भाई सुफियान के साथ गाली-गलौज की थी। इसके बाद विवाद बढ़ने पर तसलीम ने जान से मारने की नीयत से सुफियान पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने उसके पेट और कोहनी पर वार किए, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद सलमान की तहरीर पर पुलिस ने तसलीम के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर मंडी पुलिस ने जुल्मगढ़ की पुलिया से नाजिम कॉलोनी की ओर जाने वाले रास्ते पर ढमोला नदी के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया। पुलिस के अनुसार, यही चाकू सुफियान पर हमले में इस्तेमाल किया गया था। चाकू की बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तसलीम पुत्र सलीम निवासी अब्दुल्ला कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दीपावली पर उज्ज्वला परिवारों को सरकार का तोहफा:सोनभद्र के 2.54 लाख परिवारों को लाभ, 1,026 रुपए की सब्सिडी
    Next Article
    व्यापारी ने जीएसटी के तीन कर्मचारियों को बंधक बनाया:रंगदारी मांगने का आरोप लगाया; पुलिस ने छुड़ाकर चौकी ले जाने के बाद छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment