Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दीपावली पर उज्ज्वला परिवारों को सरकार का तोहफा:सोनभद्र के 2.54 लाख परिवारों को लाभ, 1,026 रुपए की सब्सिडी

    9 hours ago

    4

    0

    सोनभद्र में दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रदेश सरकार ने दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रिफिल का उपहार दिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण योजना का शुभारंभ किया। इसका सजीव प्रसारण सोनभद्र के डीपीआरसी सेंटर में भी किया गया। यहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। इस दौरान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ रसोई ईंधन उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल है। दीपावली पर दो मुफ्त सिलेंडर रिफिल की सुविधा मिलने से लाखों परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि सोनभद्र जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कुल 2,54,745 लाभार्थी परिवार पंजीकृत हैं। सब्सिडी का लाभ पारदर्शी सभी पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और गैस एजेंसियों को निर्देश दिया कि लाभार्थियों तक सब्सिडी का लाभ पारदर्शी और सुचारु तरीके से पहुंचाया जाए। प्रदेश सरकार की इस पहल से 1.89 करोड़ से अधिक उज्ज्वला लाभार्थी परिवार लाभान्वित होंगे। योजना के क्रियान्वयन के लिए करीब 1500 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इसके तहत प्रत्येक पात्र परिवार को दो सिलेंडर रिफिल की सुविधा मिलेगी। प्रत्येक सिलेंडर रिफिल पर कुल 1026 रुपये की सब्सिडी निर्धारित की गई है। इसमें राज्य सरकार की ओर से 659.33 रुपये और केंद्र सरकार की ओर से 366.67 रुपये दिए जाएंगे। धुएं से महिलाओं को राहत इसका उद्देश्य गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने के साथ ही लकड़ी और अन्य पारंपरिक ईंधन से निकलने वाले धुएं से महिलाओं को राहत दिलाना है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख चोपन लीला गोंड़, ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, पिपरी अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता, एआरओ पृथ्वीराज समेत अन्य अधिकारी और लाभार्थी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साहित्य की सुगंध से महका कवि सम्मेलन:एमिटी इंटरनेशनल स्कूल जगदीशपुर में विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति
    Next Article
    सहारनपुर में युवक पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार:युवक को चाकू मारकर घायल किया था, हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment