Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में युवक पर नकाबपोश बदमाश ने किया हमला...CCTV:रेलवे यार्ड में तैनात इलेक्ट्रीशियन बोले- बदमाशों ने पीछे से हमला किया, फिर भाग गए

    9 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित कपिल विहार में दिनदहाड़े एक युवक पर तीन नकाबपोश युवकों द्वारा हमला कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों की पूरी करतूत कैद हो गई है। पीड़ित युवक ने मामले की लिखित थाने में शिकायत दर्ज दी है। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। थाना सदर बाजार क्षेत्र के कपिल विहार निवासी गौरव रेलवे के यार्ड में इलेक्ट्रीशियन के पद पर तैनात है। वो रोज की तरह अपने कार्यस्थल की ओर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे तीन नकाबपोश युवकों ने उसे रोक लिया और अचानक उस पर हमला बोल दिया। पीड़ित ने अपनी तहरीर में बताया कि हमलावरों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे, ताकि उनकी पहचान न हो सके। अचानक हुए इस हमले से वह संभल भी नहीं पाया और सड़क पर ही गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें पूरी वारदात साफ नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक सड़क पर सामान्य रूप से चलता हुआ दिखाई देता है। तभी पीछे और बगल से आए नकाबपोश युवक उस पर अचानक टूट पड़ते हैं। कुछ सेकेंड तक मारपीट करने के बाद तीनों हमलावर तेजी से मौके से भाग जाते हैं। पीड़ित ने मामले को लेकर थाना सदर बाजार में तहरीर दी है। आरोप है कि अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ यात्रा निकाली:केंद्र सरकार के नए कानून के विरोध में प्रदर्शन
    Next Article
    मेरठ में रोडवेज बस-बाइक की टक्कर:दो चचेरे भाइयों की मौत, चालक-परिचालक फरार; लगा जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment