Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर मेडिकल कॉलेज की टंकी पर चढ़ी वार्ड आया:प्रिंसिपल पर ने कर दिया था निष्कासित, साढ़े चार घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

    6 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना सरसावा के मेडिकल कॉलेज से निष्कासित एक महिला कर्मचारी सोमवार को पानी की टंकी पर चढ़ गई और आत्मदाह की चेतावनी देने लगी। घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। करीब साढ़े चार घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी महिला को समझाने में जुटे रहे। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में वार्ड आया के पद पर कार्यरत रही फरमीना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक कॉलेज परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। टंकी पर पहुंचकर उसने नीचे कूदकर जान देने की धमकी दी। महिला को टंकी पर चढ़ा देख कॉलेज कर्मचारियों और छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने महिला को शांत कराने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान फरमीना ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर एक क्लिप भी जारी की। वीडियो में उसने मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला आरोग्य कर्मचारी और उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए। फरमीना का कहना था कि उक्त महिला कर्मचारी के पति द्वारा उसका लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। उसने मांग की है कि संबंधित महिला के सर्विस रिकॉर्ड की जांच कराई जाए और उसके पति से मेडिकल कॉलेज परिसर में आवंटित सरकारी आवास खाली कराया जाए। फरमीना ने आरोप लगाया कि उसे अन्यायपूर्ण तरीके से नौकरी से निकाला गया है। उसने कहा कि उसके दो छोटे बच्चे हैं और नौकरी जाने के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। महिला ने चेतावनी दी कि यदि उसे दोबारा नौकरी पर नहीं रखा गया और उसकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह टंकी से कूदकर आत्महत्या कर लेगी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम नकुड़ सुरेंद्र कुमार और सीओ नकुड़ प्राची गुप्ता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने टंकी के आसपास सुरक्षा घेरा बना लिया और लगातार महिला को समझाने का प्रयास करते रहे। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर राठी ने बताया कि पूरा मामला डीएम अरविंद कुमार चौहान के संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि मंगलवार सुबह 11 बजे डीएम की अध्यक्षता में फरमीना, केयरटेकर रजनीश कुमार, सफाई कर्मचारी आकाश चौधरी और अनीश चौधरी के साथ साक्ष्यों के आधार पर जांच की जाएगी। कॉलेज प्रशासन भी अपने सभी दस्तावेज और साक्ष्य जांच समिति के समक्ष प्रस्तुत करेगा। देर शाम तक प्रशासन और पुलिस की टीम महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटे का सिर गोद में रखकर बिलख रही मां, VIDEO:पिता बोले-कोई अपने बच्चों को चौपाटी में मत भेजना, जिप लाइन से गिरकर हुई बेटे की मौत
    Next Article
    कब्जे के घर में हो रही बिजली की चोरी, VIDEO:मुजफ्फरनगर में घर के मालिक ने वीडियो जारी कर कहा- मैं जिम्मेदार नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment