Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर निगम की जनसुनवाई में आई 8 शिकायतें:नगरायुक्त ने दो का कराया निपटारा, अतिक्रमण और अवैध निर्माण मामलों का निरीक्षण कर कार्रवाई करने को कहा

    23 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर नगर निगम में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को शहर के विभिन्न वार्डों से कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं। नगरायुक्त शिपू गिरि ने सफाई से संबंधित दो समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कराते हुए राहत प्रदान की, जबकि अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान वार्ड-53 न्यू रूप विहार कॉलोनी निवासी सुरेश पाल और वार्ड-46 नील कंठ विहार निवासी बबलू चौहान ने अपनी-अपनी कॉलोनियों में साफ-सफाई नहीं होने की शिकायत करते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा। नगरायुक्त ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों और सफाई मित्रों को मौके पर भेजा, जिससे कॉलोनियों में सफाई कराते हुए समस्या का तुरंत समाधान करा दिया गया। वार्ड-6 बजाज कॉलोनी निवासी फिरोज ने चिलकाना रोड स्थित बजाज कॉलोनी में और वार्ड-63 आली की चुंगी निवासी अब्दुल हफीज ने भी अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। नगरायुक्त ने इन मामलों में संबंधित सफाई निरीक्षकों को मौके का निरीक्षण कर सफाई करने के निर्देश दिए। वहीं, वार्ड-27 ग्रीन सिटी कॉलोनी बेहट रोड निवासी अमजद ने कॉलोनी में संचालित खेल क्लब को बंद कराने और अतिक्रमण हटवाने की मांग की। इसके अलावा वार्ड-20 बैंक कॉलोनी जनकपुरी निवासी राजेश ने अवैध रूप से बनाए जा रहे सीढ़ी निर्माण को ध्वस्त कराने की शिकायत दर्ज कराई। नगरायुक्त ने दोनों मामलों में प्रवर्तन दल प्रभारी को स्थल निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वार्ड-12 मोहल्ला शिव दयाल अहाता खलासी लाइन निवासी बलदेव सिंह ने कॉलोनी में आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर नगरायुक्त ने निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी को मौके का निरीक्षण करने का कहा। जनसुनवाई के दौरान अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव और मृत्युंजय, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद सहित नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में 17 मार्च से गेहूं खरीद, 49 केंद्र स्थापित:समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल, अनुमोदित क्रय केंद्रों की जियो-टैगिंग
    Next Article
    आजमगढ़ में अपहरण कर जमीन का बैनामा आरोपी गिरफ्तार:8 फरवरी को दर्ज हुआ था मुकदमा, तलाश में जुटी थी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment