Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में अपहरण कर जमीन का बैनामा आरोपी गिरफ्तार:8 फरवरी को दर्ज हुआ था मुकदमा, तलाश में जुटी थी पुलिस

    21 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में अपहरण करके जमीन का बैनामा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पीड़ित विष्णु यादव ने 8 फरवरी को पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि 19 जनवरी 2026 को जब अपने घर से कहीं जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने जबरन बाइक पर बैठकर अपने घर ले जाया गया तथा कमरे में बंद कर दिया गया। इसके साथ ही पीड़ित का आधार कार्ड लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए आठ बिस्वा जमीन मात्र ₹200000 में जबरन बैनामा करा लिया। इसके साथ ही पीड़ित को डेढ़ लाख का फर्जी चेक भी दिया। विरोध करने पर गाली गलौज करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी विधि। पीड़ित की तहरीर पर इस मामले में जयप्रकाश यादव और गुड्डू यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना शुरू कर दी। आरोपी पर दर्ज है 6 गंभीर आपराधिक मुकदमे मामले की विवेचना कर रहे हैं सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि आरोपी गुड्डू यादव को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी पर 6 गंभीर अपराधी मुकदमे दर्ज है। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है। जहां से जेल रवाना किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य जो आरोपी है उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर निगम की जनसुनवाई में आई 8 शिकायतें:नगरायुक्त ने दो का कराया निपटारा, अतिक्रमण और अवैध निर्माण मामलों का निरीक्षण कर कार्रवाई करने को कहा
    Next Article
    IGRS निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं का फीडबैक जरूरी:सीतापुर में कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटलों में मिली खामियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment