Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर पुलिस ने डबल मर्डर का किया भंडाफोड़:मथुरा में प्लांट बना डबल मर्डर का कारण, भाजपा नेता और राखी ने गोली मारकर की थी विक्रांत की हत्या

    2 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि पूरा मामला मथुरा स्थित एक प्लॉट के विवाद से शुरू हुआ, जिसने दो जिंदगियां छीन लीं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सुधारस ने पूछताछ में बताया कि मृतक विक्रांत, जो डूडा अधिकारी बताए जा रहे हैं, और राखी के बीच मथुरा में एक प्लॉट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने धीरे-धीरे आपराधिक साजिश का रूप ले लिया। भाजपा नेता सुधारस के अनुसार, राखी ने पहले उसे कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब 25 लाख रुपये वसूल लिए। बाद में उसने विक्रांत को रास्ते से हटाने में मदद मांगी और बदले में वीडियो नष्ट करने का लालच दिया। पुलिस के अनुसार, इसी योजना के तहत विक्रांत को राखी के फ्लैट पर बुलाया गया। वहां प्लॉट को अपने नाम ट्रांसफर करने को लेकर विवाद बढ़ा, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने लाइसेंसी पिस्टलों से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कार में रखकर सहारनपुर क्षेत्र की नदी में फेंक दिया गया। बाद में जब पुलिस जांच का दबाव बढ़ा तो आरोपी ने अपने साथी कपिल के साथ मिलकर राखी की भी हत्या कर दी, ताकि पूरा राज दफन हो जाए। राखी को पार्टी के बहाने सहारनपुर लाया गया, जहां जंगल में स्थित फार्महाउस पर हथौड़े और चाकू से उसकी हत्या कर शव रजवाहे में फेंक दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार, कारें और अन्य सामान बरामद कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि एक प्लॉट का विवाद, ब्लैकमेल और विश्वासघात ने इस पूरे हत्याकांड को जन्म दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिव्यांग युवक को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ:सोनभद्र में प्रशासनिक लापरवाही से परिवार परेशान
    Next Article
    आजमगढ़ में बदलने लगा मौसम का मिजाज:34 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, मुंह ढककर निकलने को मजबूर जनता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment