Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर खुलेआम बिक रहा नशा:मानवाधिकार संगठन ने एसएसपी से की सख्त कार्रवाई की मांग

    8 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में नशे के बढ़ते कारोबार और उससे जुड़ी आपराधिक गतिविधियों के विरोध में बुधवार को मानवाधिकार सेवा सुरक्षा संगठन ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस लाइन पहुंचकर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा और जिले में सक्रिय नशा तस्करों व उनके संरक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार विजयकांत चौहान के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और शहर के कई सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो इस बात का प्रमाण हैं कि नशे के सौदागर युवाओं और बच्चों को अपनी गिरफ्त में ले रहे हैं।चौहान ने यह भी कहा कि इन सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और युवतियों का निकलना तक मुश्किल हो गया है। "ऑपरेशन सवेरा" अभियान विजयकांत चौहान ने बताया कि मानवाधिकार आयोग द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन सवेरा" अभियान के दौरान स्वयंसेवकों और महिला कार्यकर्ताओं को स्टेशन क्षेत्र में नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों की अभद्रता का सामना करना पड़ा। उनका आरोप है कि नशे की हालत में कई लोग राहगीरों से बदसलूकी, छेड़छाड़ और चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।इन घटनाओं के कारण शहर की कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है। संगठन ने मांग की है कि केवल नशा बेचने वालों पर ही नहीं, बल्कि उन्हें संरक्षण देने वाले लोगों पर भी कानूनी शिकंजा कसा जाए। उन्होंने प्रशासन से स्टेशन और बस अड्डा क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर नशा तस्करों की पहचान करने, सत्यापन कराने और उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने की अपील की।चौहान ने बताया कि संगठन लगातार पुलिस को सूचनाएं उपलब्ध करा रहा है और भविष्य में भी प्रशासन के साथ मिलकर नशा मुक्त सहारनपुर के अभियान में सहयोग करता रहेगा। उन्होंने दावा किया कि एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपलब्ध कराए गए फोटो और वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।ज्ञापन सौंपने के दौरान सोना पंडित, आशा सिंह, सुशील चौधरी, निशा जैन सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश नहीं लगा तो जनजागरण अभियान को और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी के साथ टहल रही महिला पर चाकू से हमला:पुलिस तीन अज्ञात हमलावरों की तलाश कर रही, महिला खतरे से बाहर
    Next Article
    सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई, महिला सुरक्षा पर राष्ट्रपति को ज्ञापन:बढ़ती कीमतों और अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment