Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहसवान में विधायक ब्रजेश यादव को जनता ने नकारा:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार जितेंद्र यादव, बसपा से हाजी अरशद; सपा पसंदीदा पार्टी

    19 hours ago

    1

    0

    बदायूं की सहसवान विधानसभा सीट पर सपा विधायक ब्रजेश यादव को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 87% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। सपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद पूर्व विधायक हाजी बिट्टन हैं। यहां पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद सपा है। दूसरे नंबर पर बीजेपी तो तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी है। चौंकाने वाला एक आंकड़ा यह भी है कि मौजूदा विधायक से ज्यादा दो अन्य उम्मीदवारों को पसंद किया गया है। पार्टीवार देखें तो सपा में पहली पसंद हाजी बिट्टन हैं। उन्हें 58% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर दिनेश यादव हैं इन्हें 16% लोगों ने पसंद किया है। वहीं सर्वेश यादव को 13 % लोगों ने पसंद किया है। मौजूदा विधायक ब्रजेश यादव का आंकड़ा इससे भी नीचे है। उन्हें 10% लोगों ने पसंद किया है। नगर पालिका चेयरमैन बाबर मियां को किसी ने पसंद नहीं किया। पूर्व सांसद डीपी यादव की पुत्रवधू हर्षिका यादव को भी किसी ने पसंद नहीं किया। सर्वे में इनका आंकड़ा 0 % रहा है। हालांकि अन्य उम्मीदवारों को 3 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। इनमें कई नाम शामिल हैं। बीजेपी से जनता की पहली पसंद पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव को 36% लोगों ने पसंद किया है। नमित गुप्ता को 31% लोगों ने पसंद किया है। मौजूदा एमएलसी वागीश पाठक को 16% लोगों ने पसंद किया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव को 6% लोगों ने पसंद किया है। अन्य उम्मीदवारों को 11% लोगों ने पसंद किया है। इनमें कई नाम शामिल हैं। बसपा से प्रत्याशी के तौर पर हाजी अरशद को 33% लोगों ने पसंद किया है। जबकि अखिलेश यादव को 8% लोगों ने पसंद किया है। ग्यासउद्दीन को 4% लोगों ने पसंद किया है। अन्य उम्मीदवारों को 55 % लोगों ने पसंद किया है। इनमें कई नाम शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण किया:मऊ में कर्मियों को ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश
    Next Article
    पूर्व जस्टिस अग्रवाल ने पुस्तकालय का लोकार्पण किया:दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान को 6,000 पुस्तकों का दान मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment