Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहवाग के बेटे आर्यवीर की अंडर-19 एशिया कप में फिफ्टी:7 चौके, 4 छक्के लगाए; नेपाल के खिलाफ भारत 10 विकेट से जीता

    21 hours ago

    1

    0

    पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप में नेपाल के खिलाफ 52 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए। उन्होंने शुक्रवार को दौरान 7 चौके और 4 छक्के लगाए। उनकी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 129 रन का टारगेट बिना कोई विकेट गंवाए सिर्फ 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। अल अमेरात में आर्यवीर ने कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के साथ पहले विकेट के लिए 115 गेंदों पर 129 रन की नाबाद साझेदारी की। लक्ष्य ने भी 63 गेंदों पर 53 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके शामिल रहे। नेपाल को 128 रन पर समेटा टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी चुनी। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के मुताबिक, शुरुआत में पिच पर गेंद को मूवमेंट मिल रहा था। भारतीय गेंदबाजों ने इसका फायदा उठाते हुए सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की और नेपाल के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। नेपाल की टीम 42.3 ओवर में 128 रन पर ऑलआउट हो गई। दर्शन सोनार ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उन्होंने 93 गेंदों का सामना किया। विकेटकीपर बल्लेबाज आशिष लुहार ने 45 गेंदों पर 29 रन जोड़े। भारत की ओर से ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने 3-3 विकेट लिए। यशवीर गौड़ को 2 सफलता मिली। काव्या पटेल और मनाल चौहान ने 1-1 विकेट हासिल किया। ईशान बने प्लेयर ऑफ द मैच ईशान सूद को उनकी किफायती गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 10 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 4 मेडन ओवर भी डाले। यानी उनके 10 ओवर में से चार ओवर ऐसे रहे, जिनमें नेपाल कोई रन नहीं बना सका। 8 नवंबर को पाकिस्तान से मुकाबला भारत की अगली चुनौती पाकिस्तान की अंडर-19 टीम होगी। दोनों टीमें 8 नवंबर को आमने-सामने होंगी। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली से विशाखापट्टनम शिफ्ट हुआ भारत-श्रीलंका पहला वनडे भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को होने वाला पहला वनडे अब दिल्ली में नहीं, बल्कि विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। BCCI ने गुरुवार को वेन्यू बदलने की जानकारी दी। इससे पहले दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने संभावित मौसम संबंधी परेशानी और स्टेडियम में प्रस्तावित रेनोवेशन यानी मरम्मत और सुधार कार्य को देखते हुए मैच का वेन्यू बदलने का अनुरोध किया था। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी से मिले क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव:दिल्ली में परिवार के साथ मुलाकात की, पीएम बोले- दीपावली के माहौल में सरयू और राम आए
    Next Article
    शरजाह टेस्ट- जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 504 रन बनाए:दूसरे दिन अफगानिस्तान का स्कोर-113/1; रहमानुल्लाह-अटल के नाबाद अर्धशतक

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment