Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साई किशोर ने 6 रन देकर 5 विकेट लिए:काउंटी में डर्बीशायर के खिलाफ ऐसा किया, ग्लॉस्टरशायर 213 रन से जीता

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय स्पिनर साई किशोर ने शनिवार को काउंटी चैंपियनशिप डिविजन 2 में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने ग्लॉस्टरशायर की ओर से डर्बीशायर के खिलाफ 6 रन देकर 5 विकेट लिए।ग्लॉस्टरशायर ने यह मुकाबला 213 रन से जीता। ब्रेसी ने 113 रन की पारी खेली ग्लॉस्टरशायर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जेम्स ब्रेसी ने 166 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 113 रन की शानदार पारी खेली और टीम के टॉप स्कोरर रहे। उनके अलावा विलियम्स ने 42 और साई किशोर ने 20 रन बनाए। ग्लॉस्टरशायर की टीम पहली पारी में 237 रन पर ऑलआउट हो गई। डर्बीशायर के लिए ब्रेट रैंडेल ने 41 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि बेन एचिसन और शोएब बशीर को 2-2 विकेट मिले। डर्बीशायर की पहली पारी 278 सिमटी इसके जवाब में डर्बीशायर की पहली पारी 278 रन पर समाप्त हुई। ओपनर मोहम्मद नईम ने 119 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 71 रन बनाए। ग्लॉस्टरशायर के ऑलिवर प्राइस ने 6 विकेट लिए, जबकि साई किशोर ने 23 ओवर में 2 विकेट झटके। ग्लॉस्टरशायर ने दूसरी पारी 359/5 पर डिक्लेयर की ग्लॉस्टरशायर ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 359/5 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। माइल्स हैमंड ने 213 गेंदों पर 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 118 रन बनाए, जबकि जेम्स ब्रेसी ने 147 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 104 रन की नाबाद पारी खेली। जो फिलिप्स ने भी 64 रन का योगदान दिया। इस पारी के दम पर ग्लॉस्टरशायर ने डर्बीशायर के सामने 319 रन का लक्ष्य रखा। डर्बीशायर की टीम 105 रन पर ऑलआउट लक्ष्य का पीछा करते हुए डर्बीशायर की टीम 39 ओवर से कम में 105 रन पर ऑलआउट हो गई। साई किशोर ने दूसरी पारी में 20 रन देकर 5 विकेट झटके। ग्लॉस्टरशायर ने 213 रन से मुकाबला अपने नाम किया। इस प्रदर्शन के बाद साई किशोर ने काउंटी चैंपियनशिप में 3 मैचों में 13 विकेट पूरे कर लिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रुमेश पाथिरागे ने जीता डायमंड लीग फाइनल:89.04 मीटर जेवलिन थ्रो किया, श्रीलंका के पहले चैंपियन बने
    Next Article
    भारत आने वाली ब्राजील टीम का ऐलान 9 को:26 खिलाड़ी चुने जाएंगे; 3 अक्टूबर को कोलकाता में होगा मुकाबला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment