Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साइकिल से गिरकर टूटा छात्र का पैर:हरहुआ के कोईराजपुर में जर्जर सड़क पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, 3 घंटे तक सड़क जाम

    6 hours ago

    1

    0

    वाराणसी जनपद के हरहुआ ब्लॉक के कोईराजपुर गांव में वर्षों से बदहाल पड़ी सड़क को लेकर रविवार को ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। चौरा माता मंदिर से विश्वकर्मा बस्ती होते हुए मौर्या बस्ती तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर दर्जनों की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने बांस-बल्ली लगाकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। सुबह करीब 7 बजे से 10 बजे तक तीन घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण लगभग 15 वर्ष पूर्व हुआ था। निर्माण के बाद से अब तक न तो इसकी मरम्मत हुई और न ही पैचवर्क कराया गया। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं और बड़ी-बड़ी गिट्टियां उखड़ गई हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी मार्ग से कई स्कूलों के वाहनों का भी आवागमन होता है, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। हाल ही में भगतुपुर स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा छह के छात्र भगतुपुर निवासी ऋषि विश्वकर्मा का पैर सड़क के गड्ढे में साइकिल फंसने से फ्रैक्चर हो गया। इस घटना से ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया। छात्र के घायल होने के बाद महिलाओं और युवाओं ने रविवार को धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भाजपा हरहुआ मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक त्रिभुवन राम और भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा से फोन पर वार्ता कराई। जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि सड़क की मरम्मत का कार्य प्रस्तावित योजना में शामिल है और आगामी दो से तीन माह के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया, लेकिन चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में गोपाल विश्वकर्मा, सुरेंद्र यादव, रामआसरे विश्वकर्मा, उर्मिला विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, भरत विश्वकर्मा, लालता यादव, गजानंद पांडेय, जीवबोधन पांडेय समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में जुटेंगे पशु प्रेमी, 7 बैंड्स के परफॉर्मेंस देंगे:पूरे भारत से आएंगे 10 बड़े एनिमल एक्टिविस्ट, मेनका गांधी की बहन भी होंगी शामिल
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप, श्रीलंका ने टॉस जीता:इंग्लैंड पहले बैटिंग करेगी, पथुम निसांका टॅाप रन स्कोरर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment