Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संजू की चौके से 27वीं IPL फिफ्टी:चेन्नई के 3 बैटर्स आउट; गजनफर ने दो विकेट लिए; मुंबई के खिलाफ स्कोर- 118/3

    18 hours ago

    1

    0

    IPL का 33वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जा रहा है। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। चेन्नई ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 48 और डेवाल्ड ब्रेविस 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। अल्लाह गजनफर ने ऋतुराज गायकवाड और शिवम दुबे को आउट किया। मिचेल सैंटनर ने सरफराज खान को 14 रन पर बोल्ड किया। चेन्नई से महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई से रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। दोनों ने 6 में से 2 मैच जीते हैं और 4 में हार का सामना किया है। बेहतर नेट रनरेट के कारण मुंबई इंडियंस 7वें स्थान पर है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 8वें नंबर पर है। मैच का स्कोरबोर्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग- XI मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, क्रिष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार। इम्पैक्ट प्लेयर्स- विल जैक्स, राज बावा, शार्दूल ठाकुर, दानिश मलेवर, मयंक मारकंडे। चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर्स- प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, अकील हुसैन, उर्विल पटेल।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अर्जित गुप्ता ने हाईस्कूल में किया जिला टॉप:95.33% अंक के साथ हासिल की सफलता, इंजीनियर बनकर करेंगे समाज सेवा
    Next Article
    VIDEO: PSL 2026 बना WWE का अखाड़ा, मोहम्मद आमिर बल्ले की कुटाई से बाल-बाल बचे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment