Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सैजनी टीम ने किशनी गांव में बिजली बिल चेक किए:बकाया भुगतान न होने पर उपभोक्ताओं को जल्द जमा करने के दिए निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    बदायूं के दातागंज क्षेत्र के किशनी गांव में सैजनी बिजली केंद्र की टीम ने बकाया बिजली बिलों की जांच की। टीम ने उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए। जेई एस.के. पाल ने बताया कि विभाग बकाया वसूली अभियान को गंभीरता से ले रहा है। लंबे समय से बिल जमा न करने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ चरणबद्ध कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बिजली बिलों की जांच का कार्य लगातार जारी रहेगा। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर भी लगाए जाएंगे। अभियान के दौरान यदि बकायेदार निर्धारित समय में राशि जमा नहीं करते हैं, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों ने मौके पर उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिलों की पर्ची भी उपलब्ध कराई। इस अभियान के दौरान, लगभग एक दर्जन उपभोक्ताओं ने मौके पर करीब एक लाख रुपये के बिल जमा किए। इस मौके पर सैजनी जेई एस.के. पाल, विद्युत विभाग के कैशियर ओमेंद्र, लाइनमैन राजकुमार, रितिक सहित कई उपभोक्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में तीन फ्लाईओवर मंजूर, लाखों लोगों को मिलेगी राहत:ऐतिहासिक भवन संवरेंगे, 1435 करोड़ से बनेगा इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर
    Next Article
    सपा ने मनाई डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती:जिलाध्यक्ष बोले- उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment