Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सजेती में बाइक ने ट्रक ड्राइवर को मारी टक्कर:तीन घायल, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल; गंभीर हालत में कानपुर रेफर

    3 hours ago

    1

    0

    सजेती थाना क्षेत्र के हरि होटल के पास शनिवार दोपहर सड़क हादसा हो गया। यहाँ तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे ट्रक ड्राइवर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक ड्राइवर समेत बाइक पर सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में घायल को कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार उन्नाव जिले के हुलाश खेड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय विनायक पुत्र रामकरन ट्रक ड्राइवर है। शनिवार दोपहर ट्रक खड़ा करके रोड के उस पार बाथरूम करने गए थे, वहां से वापस लौटते समय रोड पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सजेती थाना क्षेत्र के हमीरामऊ निवासी 21 वर्षीय शिवम पुत्र बलराम और 20 वर्षीय शोभित पुत्र रामकरन, दोनों बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना फोनकर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची सजेती पुलिस ने राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस से घाटमपुर सीएचसी पहुचाया। वहां डाॅक्टर ने घायलों को हालत गंभीर देख उन्हें कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। थाना प्रभारी का बयान- सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि सूचना मिली थी, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में फसलों को आग से बचाने की अपील:डीएम ने किसानों, मशीन संचालकों को सुरक्षा उपाय अपनाने के निर्देश दिए
    Next Article
    हरदोई में एक रात में 5 घरों में चोरी:लाखों के जेवर-नगदी गायब, ग्रामीणों में दहशत और पुलिस पर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment