Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संजीव कुमार बने ठठिया के नए थानाध्यक्ष:वैध खनन डंपर को अवैध बताकर जब्त करने वाले थानाध्यक्ष देवेश पाल निलंबित

    6 hours ago

    1

    0

    कन्नौज जिले में ठठिया थाना प्रभारी देवेश पाल को पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने निलंबित कर दिया है। उन पर वैध खनन डंपर को अवैध बताकर जब्त करने और वाहन मालिक से दुर्व्यवहार करने का आरोप है। इसके साथ ही, जनता से भी दुर्व्यवहार की शिकायतें मिली थीं। जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष देवेश पाल को क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली थी। वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एक डंपर को चालक सहित ठठिया थाने ले आए। बाद में हुई पड़ताल में सामने आया कि डंपर से किया जा रहा मिट्टी का खनन वैध था और उसके पास उचित लाइसेंस भी था। यह मामला पुलिस अधीक्षक बिनोद कुमार के संज्ञान में आया। एसपी बिनोद कुमार ने तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष देवेश पाल को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि खनन का लाइसेंस होने के बावजूद डंपर को पकड़ने और वाहन स्वामी से दुर्व्यवहार की शिकायतें मिली थीं। इसके अतिरिक्त, देवेश पाल के खिलाफ जनता से भी दुर्व्यवहार की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। एसपी ने देवेश पाल के खिलाफ विभागीय जांच के भी निर्देश दिए हैं। उनकी जगह एसपी के पीआरओ और उपनिरीक्षक (एसआई) संजीव कुमार को ठठिया थाने की कमान सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस भर्ती परीक्षा: 3 विशेष ट्रेनें चलेंगी:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए देवरिया सदर पर भी ठहराव
    Next Article
    बेटे की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार:सिकंद्राराऊ में डंडे से प्रहार कर की थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment