Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार:सिकंद्राराऊ में डंडे से प्रहार कर की थी हत्या

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस पुलिस ने बेटे की हत्या के आरोप में पिता कोमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के बाजिदपुर गांव की है, जहां 10 मार्च को झगड़े के दौरान पिता ने डंडे से हमला कर बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जानकारी के अनुसार, बाजिदपुर निवासी 28 वर्षीय सत्यवीर सिंह का 10 मार्च को अपने पिता कोमल सिंह से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि कोमल सिंह ने सत्यवीर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सत्यवीर सिंह की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाया गया। पहले उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही सत्यवीर ने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी ने दर्ज कराया था मुकदमा इस मामले में सत्यवीर सिंह की पत्नी ने अपने ससुर कोमल सिंह के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज गुरुवार शाम को आरोपी कोमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संजीव कुमार बने ठठिया के नए थानाध्यक्ष:वैध खनन डंपर को अवैध बताकर जब्त करने वाले थानाध्यक्ष देवेश पाल निलंबित
    Next Article
    'मुझे भरोसा है कोविड काल की तरह हम इस संकट से भी पार पा लेंगे', मिडिल ईस्ट तनाव पर क्या बोले पीएम मोदी, जानें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment