Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संजय सिंह का आचार संहिता उल्लंघन का मामला:सुल्तानपुर कोर्ट में गवाहों से हुई जिरह, 12 मार्च को अगली सुनवाई

    2 hours ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह से जुड़े एक पुराने मामले की सुनवाई शुक्रवार को सुल्तानपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट में हुई। अधिवक्ता मदन सिंह ने बताया कि सुनवाई के दौरान एफआईआर लेखक अजीत कुमार कोर्ट में पेश हुए और अपना बयान दर्ज कराया। इसके बाद बचाव पक्ष के वकील ने उनसे जिरह की। मुकदमे के जांच अधिकारी अनूप कुमार सिंह भी अदालत में उपस्थित थे, जिनकी मुख्य परीक्षा पहले ही पूरी हो चुकी है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 12 मार्च को निर्धारित की है, जिसमें जिरह की प्रक्रिया जारी रहेगी। यह मामला बंधुआकला क्षेत्र में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित है। घटना 13 अप्रैल 2021 की है। आरोप है कि पंचायत चुनाव के दौरान बंधुआकलां थाने के हसनपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य सलमा बेगम के समर्थन में बिना अनुमति के एक सभा आयोजित की गई थी। पुलिस ने इस संबंध में संजय सिंह सहित 12 नामजद और 45 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच पूरी होने के बाद मकसूद अंसारी, सलीम अंसारी और जगदीश यादव समेत कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया गया। इस मामले में अन्य आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी थी। संजय सिंह के लगातार गैरहाजिर रहने के कारण कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। जुलाई 2024 में उन्होंने अदालत में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उन्हें 20 हजार रुपये के दो जमानत मुचलके और निजी मुचलका दाखिल करने पर रिहा कर दिया गया था। इससे पहले, जून में विशेष कोर्ट ने आरोपियों के अधिवक्ता द्वारा दायर डिस्चार्ज अर्जी को खारिज कर दिया था। अदालत ने आरोप पत्र स्वीकार करते हुए आरोप तय किए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:राज रतन के ठिकानों पर छापा, मधुरम स्वीट्स में 10 करोड़ की टैक्स चोरी; BJP सांसद बोले- कांग्रेस को विकास हजम नहीं
    Next Article
    सहारनपुर में दोस्त की मांगकर बुलेट बेच डाली:दो साल से बाइक की तलाश कर रहा था पीड़ित, फर्जी साइन से बनाया सेल लेटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment