Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूली बस की चपेट में आने से युवक की मौत:सीतापुर के मछरेहटा-मिश्रिख मार्ग पर हुआ हादसा, बस चालक फरार

    4 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के मछरेहटा थाना इलाके में मिश्रिख मार्ग पर पुलिया के पास मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार स्कूली बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान सरोज पुत्र मनोज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सरोज सुबह खेत जाने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बहादुरपुर के आगे पुलिया के पास तेज रफ्तार से आ रही स्कूली बस ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना करने वाली बस मिश्रिख स्थित यशोदा कन्या महाविद्यालय की थी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों ने शोर मचाते हुए बस को रुकवाया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर एकत्र हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मछरेहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रजनीश वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही दुर्घटना में शामिल बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश तेज कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक रजनीश वर्मा का कहना है कि पुलिस की जांच और परिजनों की ओर से दी जाने वाली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में विवाहिता को ससुरालियों ने पीटा:दहेज केस वापस न लेने पर घर में घुसकर दी जान से मारने की धमकी
    Next Article
    कस्तूरबा गांधी विद्यालय चेक करने पहुंचे DM:बच्चियों से सवाल-जवाब कर जाना पढ़ाई का स्तर; बोले-बेटियों की सुरक्षा सबसे पहले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment