Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कस्तूरबा गांधी विद्यालय चेक करने पहुंचे DM:बच्चियों से सवाल-जवाब कर जाना पढ़ाई का स्तर; बोले-बेटियों की सुरक्षा सबसे पहले

    4 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने डिलारी विकासखंड के गांव मलकपुर सेमली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, पाठ्यक्रम एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बालिकाओं से उनकी दिनचर्या एवं अध्ययन से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की तथा उनकी समस्याओं के संबंध में वार्डन से जानकारी ली। जिलाधिकारी द्वारा इससे पूर्व भी विद्यालय का निरीक्षण किया गया था। उस दौरान उन्होंने विद्यालय में आवश्यक संसाधनों को विकसित करने तथा भवन में आवश्यक मरम्मत कार्य कराए जाने के निर्देश दिए थे। निरीक्षण के दौरान पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुरूप सभी कार्य पूर्ण न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं की सुविधा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराए जाएं। जिलाधिकारी ने बालिकाओं के उपयोग में आने वाले बाथरूम को दुरुस्त कराने, पानी की टंकी की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा सोलर पैनल पर सुरक्षा जाली लगवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय की सीढ़ियों पर टायलीकरण कराने तथा विद्यालय भवन का सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी भूपेश दिनकर को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराते हुए विद्यालय में बालिकाओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूली बस की चपेट में आने से युवक की मौत:सीतापुर के मछरेहटा-मिश्रिख मार्ग पर हुआ हादसा, बस चालक फरार
    Next Article
    श्रावस्ती में विवाहिता का शव फंदे पर मिला था:मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, एसपी ने FIR के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment