Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूल जाने वाला रास्ता बना मुसीबत:एक साल से जर्जर सड़क से जूझ रहे ग्रामीण और छात्र

    21 hours ago

    1

    0

    रामनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत धनौरा गौरी में खराब रास्ते के कारण ग्रामीणों और प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। गांव से प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाला मार्ग पिछले करीब एक वर्ष से जर्जर हालत में पड़ा है। गड्ढों और कीचड़ से भरे इस रास्ते से गुजरना बच्चों और ग्रामीणों के लिए मुश्किल बन गया है। एक साल से बदहाल पड़ा है रास्ता ग्राम पंचायत धनौरा गौरी में गांव से प्राथमिक विद्यालय को जाने वाला रास्ता लंबे समय से खराब पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक वर्ष पहले सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। बारिश के दिनों में यह रास्ता और भी ज्यादा खराब हो जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। स्कूल जाने में बच्चों को हो रही दिक्कत ग्रामीण सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इस रास्ते से रोजाना प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं आते-जाते हैं। खराब सड़क और गड्ढों के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार छोटे बच्चे फिसलकर गिर भी जाते हैं। बरसात में कीचड़ से हालात और खराब ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के समय रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता है। ऐसे में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को इस रास्ते से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। ग्रामीणों ने कई बार की शिकायत स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार पंचायत और संबंधित अधिकारियों से रास्ते की मरम्मत कराने की मांग की है। इसके बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। दुर्घटना का बना रहता है खतरा टूटी-फूटी सड़क और गहरे गड्ढों के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता और भी ज्यादा जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जल्द सड़क बनवाने की उठी मांग ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि स्कूल जाने वाले बच्चों की सुविधा और ग्रामीणों की आवाजाही को देखते हुए इस मार्ग का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में अलविदा जुमे पर मस्जिदों में भारी भीड़:रोजदारों ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी, पुलिस फोर्स रही तैनात
    Next Article
    बागपत में संत समाधि निर्माण पर विवाद:ग्रामीणों ने निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगाया, डीएम से कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment