Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में अलविदा जुमे पर मस्जिदों में भारी भीड़:रोजदारों ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी, पुलिस फोर्स रही तैनात

    20 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में रमजान के आखिरी जुमा यानी अलविदा जुमे पर शुक्रवार को शहर और जिले की मस्जिदों में भारी भीड़ उमड़ी। इस पाक महीने के विशेष दिन पर रोजदारों में उत्साह देखा गया और सभी मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भर गईं। रोजदार सुबह से ही नमाज की तैयारियों में लगे थे और निर्धारित समय से पहले ही मस्जिदों में पहुंचने लगे। शहर की जामा मस्जिद, कचहरी मस्जिद, गोटय्याबाग, मीनार मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, ईदगाह, हिदायत नगर, महाराज नगर और नौरंगाबाद सहित कई मस्जिदों में नमाजियों ने कतारबद्ध होकर अलविदा जुमे की नमाज अदा की। नमाज के समापन के बाद, रोजदारों ने देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगीं। इस अवसर पर मस्जिदों के आसपास का वातावरण भक्तिमय और आस्था से परिपूर्ण रहा। नमाज के मद्देनजर, नगर पालिका द्वारा मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कोतवाल सदर राजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस एजेंसी संचालकों के साथ DM की बैठक:एडिशनल CP राजकरन नैयर ने कहा- हर थाना स्तर पर कालाबाजारी रोकने के लिए टीमें गठित
    Next Article
    स्कूल जाने वाला रास्ता बना मुसीबत:एक साल से जर्जर सड़क से जूझ रहे ग्रामीण और छात्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment