Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूलों में न चलने दें 15 साल से पुरानी बसें:विधान परिषद की प्रश्न एवं संदर्भ समिति ने दिए निर्देश

    3 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रश्न एवं संदर्भ समिति मंगलवार को गोरखपुर पहुंची। यहां गोरखपुर एवं महराजगंज के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। एनेक्सी भवन सभागार में दोनो जिलों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी दशा में स्कूलों में बिना परमिट के कोई वाहन नहीं चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि 15 साल से अधिक पुरानी बस है तो उसका भी संचालन न होने पाए, इस बात का ध्यान रखा जाए। समिति ने इसके साथ ही सीबीएसई, आईसीएससीई एवं यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा नियमों के विपरीत अन्य शाखाओं का संचालन न करने का निर्देश दिया। समिति ने कहा कि एक ही नाम से संचालित एक से अधिक विद्यालयों के मान्यता की जांच जरूर कर ली जाए। समिति ने प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में पेयजल की व्यवस्था और उसकी शुद्धता की जांच को भी प्राथमिकता दी और पानी की जांच कराते रहने को कहा। इसके अलावा शिक्षामित्रों की नियुक्ति, प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को दिए जा रहे मिड-डे-मील के निर्धारित मेन्यू के अनुपालन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। समिति ने स्वास्थ्य, परिवहन, राजस्व और विद्युत आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर समिति ने मेडिकल कालेज, सीएचसी और पीएचसी में डाक्टरों एवं अन्य कर्मियों के स्वीकृत पदों के सापेक्ष रिक्तियों की जानकारी ली। समिति ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इन खाली पदों को शीघ्र भरने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। साथ ही अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता और मरीजों की जांच व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया। विद्युत आपूर्ति के संदर्भ में शासन की गाइडलाइन के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों में विद्युतीकरण की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए । इसके अलावा बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों से सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति देयकों के भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की गई। समिति ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि मांगी गई सूचनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराई जाएं और जनहित से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। बैठक में डीएम दीपक मीणा ने गोरखपुर में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और सभी विभागों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए । वहीं महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वहां के अधिकारियों ने भी अपने जनपद की प्रगति रिपोर्ट समिति के समक्ष रखी। समिति ने अंत में निर्देश दिया कि जिन बिंदुओं पर जानकारी अधूरी है, उसे शीघ्र उपलब्ध कराया जाए और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। बैठक में विभिन्न जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में फौजी की पत्नी का मर्डर:बच्चे स्कूल में थे, घर में अकेली पाकर घुसा संदिग्ध; हाथ में छाता और बैग लिए सीसीटीवी में दिखा
    Next Article
    बरेली में ताजुश्शरिया के उर्स की तैयारियां अंतिम चरम में:24 और 25 अप्रैल को उमड़ेगा अकीदतमंदों का सैलाब, जामियातुर्रजा और दरगाह आला हजरत पर जुटेंगे दुनियाभर के मुरीद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment