Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूल में सेंधमारी कर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:बलरामपुर पुलिस ने चोरी का पूरा माल किया बरामद, भेजा जेल

    3 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर के महराजगंज तराई पुलिस ने एक विद्यालय में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी का इन्वर्टर, बैटरी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद कर लिया है। यह घटना प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय छतईडीह में 12 अप्रैल की रात को हुई थी। अज्ञात चोरों ने मुख्य द्वार का कुंडा तोड़कर विद्यालय से आईसीटी उपकरण, खेल सामग्री, इन्वर्टर, बैटरी और गैस सिलेंडर सहित कई अन्य सामान चुरा लिए थे। इस संबंध में 15 अप्रैल को महराजगंज तराई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत, पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। रविवार को ग्राम पूरेबख्श के पास घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों दीपू वर्मा उर्फ टीपू (27), किशन बिहारी उर्फ पप्पू (38) और इकबाल उर्फ ननकने (48) को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान, अभियुक्तों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने चोरी का सामान स्कूल के पास गेहूं के पुआल में छिपा दिया था। उनका इरादा बाद में इन सामानों को बेचने का था। रविवार को जब वे ग्राहक की तलाश में निकले, तो पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर माइक्रोटेक बैटरी व इन्वर्टर, 2 स्पीकर, 2 रिमोट, माउस, वाई-फाई बॉक्स, 8 केबिल और 2 एंटीना बरामद किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में पाइप गोदाम में लगी भीषण आग:जल जीवन मिशन की पाइपें जलीं, एक घंटे में काबू पाया
    Next Article
    ग्रामीणों की शिकायत पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल:शाहजहांपुर में लापरवाह लेखपाल सस्पेंड, रोशनी कर रात में खुद बनवाई दर्जनों फार्मर रजिस्ट्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment