Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रामीणों की शिकायत पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल:शाहजहांपुर में लापरवाह लेखपाल सस्पेंड, रोशनी कर रात में खुद बनवाई दर्जनों फार्मर रजिस्ट्री

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) अरविंद कुमार ने देर रात एक गांव का दौरा किया। ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने लापरवाही बरतने वाले लेखपाल को निलंबित कर दिया। एडीएम के निर्देश पर पंचायत भवन में रोशनी की व्यवस्था कर दर्जनों किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य शुरू किया गया। यह मामला सदर तहसील के चंदोरा बहादुर परगना गांव का है। एडीएम अरविंद कुमार को सूचना मिली थी कि गांव में न तो कैंप लगाए जा रहे हैं और न ही किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा रही है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। शिकायत का संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी रात करीब 8 बजे गांव पहुंचे। लेखपाल पर अन्य लापरवाहियों के आरोप भी लगाए एडीएम को देखकर सैकड़ों ग्रामीण पंचायत भवन पर जमा हो गए। उन्होंने वहीं प्रकाश की व्यवस्था कराकर रात्रि चौपाल लगाई और एक-एक ग्रामीण की समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने बताया कि लेखपाल ने लंबे समय से केवल एक दिन ही कैंप लगाया था, जिससे उनके कार्य रुके हुए थे। लेखपाल पर अन्य लापरवाहियों के आरोप भी लगाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व ने तत्काल ग्राम चंदौरा बहादुर में तैनात लेखपाल आशीष कुमार यादव के निलंबन की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी। इसके बाद उप जिलाधिकारी सदर द्वारा लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। एडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल तक पंचायत भवनों पर कैंप लगाकर फार्मर रजिस्ट्री का काम किया जा रहा है, जिसमें लेखपाल, पंचायत सहायक और जनसेवा केंद्र के लोग सहयोग कर रहे हैं। ग्राम प्रधानों और कोटेदारों को भी सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि फार्मर रजिस्ट्री बनाने में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूल में सेंधमारी कर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:बलरामपुर पुलिस ने चोरी का पूरा माल किया बरामद, भेजा जेल
    Next Article
    प्रतापगढ़ में तालाब में डूबने से बालक की मौत:बकरी चराते समय हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment