Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में एलुमनाई टॉक हुई:CSJMU में कार्यक्रम हुआ, डॉ. एएस प्रसाद ने साझा किए सफलता के मंत्र

    19 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (SBM) में 'एलुमनाई टॉक: रोडमैप फॉर सक्सेस' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुभवी पूर्व छात्रों के माध्यम से करियर और जीवन में सफलता के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और एलुमनाई एसोसिएशन के उपाध्यक्ष, वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. ए.एस. प्रसाद ने किया। इस अवसर पर एसबीएम निदेशक प्रो. सुधांशु पाण्डया, निदेशक एलुमनाई डॉ. सिधांशु राय और निदेशक कैंपस एलुमनाई डॉ. विवेक सचान भी उपस्थित थे। मुख्य वक्ता डॉ. ए.एस. प्रसाद ने "सफलता के रोडमैप" विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सफलता का पैमाना दूसरों से तुलना करना नहीं, बल्कि स्वयं का सही दृष्टिकोण विकसित करना है। डॉ. प्रसाद ने कहा, "कृतज्ञता मानव का सबसे उत्कृष्ट गुण है। सफल होने के लिए व्यक्ति में सहानुभूति और समाज को वापस देने की भावना (Giving Back) होनी चाहिए।" उन्होंने छात्रों से अपनी रचनात्मक क्षमताओं को पहचानने और उन्हें निरंतर निखारने का आह्वान किया। एसबीएम निदेशक प्रो. सुधांशु पाण्डया ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र आज वैश्विक स्तर पर संस्थान का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 'एलुमनाई टॉक' जैसे सत्र विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से हटकर व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिससे उनके करियर की दिशा स्पष्ट होती है। निदेशक एलुमनाई डॉ. सिधांशु राय ने विश्वास दिलाया कि पूर्व छात्रों के साथ समन्वय बढ़ाकर संस्थान भविष्य में इंटर्नशिप और रोजगार के नए अवसरों को सुदृढ़ करेगा। डॉ. विवेक सचान ने पूर्व छात्रों को विश्वविद्यालय की 'अमूल्य धरोहर' बताया। इस मौके पर टाई (TiE) यूपी के अध्यक्ष डॉ. राव विक्रम सिंह सहित डॉ. अलका शर्मा, डॉ. अर्पणा कटियार, डॉ. वारशी सिंह और डॉ. चारु खान जैसे प्रमुख शिक्षाविद् उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रबंधन संकाय के शिक्षकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परीक्षार्थियों के बीच मेंटर बनकर पहुंचे DM:वाराणसी में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में दिए टिप्स, कहा- बिना तनाव लिए दें एग्जाम
    Next Article
    एंटी रोमियो स्क्वॉड की सख्ती:सिद्धार्थनगर में स्कूल-कॉलेजों और बाजारों में चली चेकिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment