Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूली वाहनों की लापरवाही पर विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन:एआरटीओ कार्यालय पर ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग, कई हादसों का जिक्र

    10 hours ago

    1

    0

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मैनपुरी के एआरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यह स्कूली वाहनों की लापरवाही और लगातार हो रहे हादसों के विरोध में था। कार्यकर्ताओं ने एआरटीओ को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले महीनों में स्कूली वाहनों से कई हादसे हुए। अप्रैल में भोगांव में आरएस एजुकेशनल एकेडमी की बस से एक व्यक्ति की मौत हुई। मई में कुर्रा के वांसक गांव में डीआरएस पब्लिक स्कूल की बस से पांच वर्षीय अयांशी की जान गई। कुरावली में जीनियस पब्लिक स्कूल के वाहन से छात्र अंश घायल हुआ। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई स्कूली वाहनों में फिटनेस, इंश्योरेंस, स्पीड गवर्नर, जीपीएस और सीसीटीवी जैसे सुरक्षा नियमों का पालन नहीं हो रहा। ओवरलोडिंग और चालकों के सत्यापन पर भी सवाल उठे। प्रदेश सह संयोजक एसएफडी प्रतीक मिश्रा और विभाग संयोजक निर्भय यादव ने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। एबीवीपी ने तीन दिन में जांच न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद काली माता मंदिर पंडाल वैष्णो देवी थीम पर सजेगा:2000 नारियल और विदेशी फूलों से होगी सजावट, 40 कारीगर दिन-रात जुटे
    Next Article
    सलमान खान ने लॉन्च किया ऑफिशियल यूट्यूब चैनल:फैंस को पर्सनल, प्रोफेशनल और बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट, बोले- A से Z तक सब मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment