Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सकलडीहा के एक्सईएन और एसडीओ निलंबित:लाइनमैन की मौत के बाद एमडी ने लिया एक्शन, जेई पहले हुए थे निलंबित

    3 hours ago

    1

    0

    चंदौली के कंदवा स्थित अदसड़ गांव में बीते शनिवार को शटडाउन में लापरवाही के कारण एक लाइनमैन की मौत हो गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शंभू कुमार ने सकलडीहा डिवीजन के एक्सईएन और एसडीओ को निलंबित कर दिया है। अब जानिए पूरा मामला घटना शनिवार दोपहर बाद की है, जब अदसड़ गांव के पास हाईटेंशन तार टूट गया था। इसे जोड़ने के लिए अमड़ा उपकेंद्र से शटडाउन लिया जाना था। हालांकि, उपकेंद्र से चिरईगांव फीडर की लाइन बंद करने के बजाय वीरा सराय पम्प कैनाल की लाइन बंद कर दी गई। लाइनमैन को गलत सूचना दी गई कि लाइन बंद हो गई है। अधीक्षण अभियंता ने जेई को किया था निलंबित अरगी गांव निवासी 24 वर्षीय सरदुम, जो अमड़ा उपकेंद्र पर अकुशल संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत था, जैसे ही खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक करने गया, करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। अधीक्षण अभियंता ने उसी समय जेई इंद्रजीत सिंह को निलंबित कर दिया था। एमडी ने एक्सईएन और एसडीओ को किया निलंबित मंगलवार को पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शंभू कुमार ने इस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए एक्सईएन विपिन कुमार और अमड़ा उपखंड अधिकारी मदन गोपाल श्रीवास्तव को भी निलंबित कर दिया। एमडी की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। कार्यालय पर सन्नाटा पसरा सकलडीहा विद्युत वितरण खंड तृतीय पर अभी तक किसी नए एक्सईएन की तैनाती नहीं हुई है। गुरुवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। विभिन्न कार्यों से आने वाले लोगों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा डीएम की कर-करेत्तर राजस्व वसूली बैठक में बड़ी कार्रवाई:जिला आबकारी अधिकारी को शोकॉज नोटिस जारी, प्रगति न मिलने पर लगाई फटकार
    Next Article
    कानपुर पुलिस ने फर्जी डिग्री सिडिंकेट का किया भंडाफोड़:14 यूनिवर्सिटी की 900 डिग्रियां बरामद, शहर के 10 वकीलों ने हासिल की थी डिग्रियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment