Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्क्रैप दिखाकर लाखों की ठगी का आरोप:पीड़ित ने शामली एसपी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत, कार्रवाई की मांग

    9 hours ago

    1

    0

    शामली में एक व्यक्ति ने मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक पर स्क्रैप खरीद के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एसपी ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाहौरी गेट निवासी अजीम से जुड़ा है। अजीम ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खालापार निवासी अतीक अहमद से हुई थी। आरोप है कि अतीक अहमद पहले अजीम को हिमाचल प्रदेश ले गया। वहां एक फैक्ट्री में स्क्रैप दिखाकर उसे खरीदने के लिए अजीम के खाते से 51 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। कुछ दिनों बाद, अतीक उसे उत्तराखंड के ज्वालापुर स्थित एक अन्य फैक्ट्री में ले गया। वहां भी उसने पीड़ित को स्क्रैप दिखाई और उसके खाते से एक लाख रुपये और अपने खाते में जमा करवा लिए। जब अजीम ने अतीक से स्क्रैप दिलवाने के लिए कहा, तो वह टालमटोल करता रहा। इसके बाद पीड़ित ने हिमाचल प्रदेश के फैक्ट्री मालिक से संपर्क किया, जिसने अतीक को धोखेबाज बताया और उसके खिलाफ कार्रवाई की बात कही। खुद को ठगा महसूस करने के बाद, अजीम ने पुलिस अधीक्षक से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उसकी ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर डीएम ने गैस सर्विस का निरीक्षण किया:आपूर्ति व्यवस्था, सुरक्षा मानकों की जांच, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
    Next Article
    एक्ट्रेस सोमा राठौर अम्मा जी ने किया रामलला का दर्शन:सुप्रसिद्ध कॉमेडियन स्टार नवीन प्रभाकर, दिव्या और विश्वजीत सोनी भी अयोध्या पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment