Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘सेक्स से पहले शराब पिलाता, शादी से मुकरा’:लखनऊ SGPGI की महिला डॉक्टर बोली- साथी ने प्रेग्नेंट न हूं, इसलिए खिलाई दवा

    6 hours ago

    2

    0

    ‘डॉ. सचिन गुप्ता ने 2024 में मुझे दोस्ती के लिए प्रपोज किया। फिर शादी का झांसा देकर मेरे नजदीक आने आया। मैं उसके बहकावे में आ गई। उसने मेरे साथ फिजिकल रिलेशन बनाया। एक बार के बाद वह रोजाना सेक्स करने लगा। हर बार सेक्स करने से पहले उसने मुझे शराब पिलाई। उसके बाद ऑनलाइन फास्ट डिलीवरी प्लेटफॉर्म से गोली मंगवाकर मुझे खिलाता रहा। दोस्तों ने बताया कि सचिन के रिलेशन कई लड़कियों से हैं तो मैंने उससे सवाल किया। इस पर उसने कहा कि तुम जैसी कई आईं और गईं। यह बात भूल जाओ कि तुमसे शादी करूंगा। इसके बाद से SGPGI कैंपस में मेरे बारे में बातें फैलाकर मुझे बदनाम कर रहा है। विशाखा कमेटी और दोस्तों ने सुलह कराने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना।’ ये आरोप हैं लखनऊ SGPGI की एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के। वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। यहां एमडी कर रही है। उनका आरोप है कि SGPGI कैंपस में दिल्ली के सचिन गुप्ता नाम के डॉक्टर ने उनसे दोस्ती कर फिजिकल रिलेशन बनाए। उसके बाद रोजाना फिजिकल रिलेशन बनाने लगे। उन्होंने पीजीआई कोतवाली में FIR दर्ज करा दी है। FIR दर्ज होने के बाद डॉक्टर फरार पीड़ित महिला डॉक्टर ने कहा है कि वह अब अवसाद में है। नशे की आदी हो गई। आरोपी डॉक्टर सचिन गुप्ता अब दूसरी लड़की के साथ लिवइन में रहने लगा है। उसने पीजीआई कोतवाली में जब तहरीर दी तो इस बात का सचिन गुप्ता को पता चल गया। उसके बाद से वह कैंपस में नहीं दिखा। मामले में पीड़ित महिला रेजिडेंट डॉक्टर की तहरीर पर SGPGI कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी डॉक्टर से पूछताछ के लिए दबिश दी जा रही है। वह 2 दिन से कैंपस में नहीं मिल रहा है। अब उसके दिल्ली वाले पते पर भी दबिश दी जाएगी। पूरा मामला पढ़िए- लखनऊ स्थित SGPGI के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में कार्यरत महिला डॉक्टर ने दिल्ली के डॉक्टर सचिन गुप्ता पर जबरन सेक्स करने, अननेचुरल सेक्स के लिए जबरदस्ती करने, शराब पिलाने, ऑनलाइन दवाएं मंगाकर अबॉर्शन कराने जैसे आरोप लगाए हैं। महिला डॉक्टर ने यह भी कहा है कि वह पढ़ने-लिखने में अव्वल रहती थी। सचिन ने उसके साथ रिलेशन बनाकर उसे बर्बाद कर दिया। अब वह दूसरी लड़की के साथ रहने लगा। जबकि, उससे रिश्ते की बात महिला डॉक्टर अपने घर में बता चुकी थी। पीड़िता ने खुद को अनुसूचित जाति का बताया है। न्याय के कई दरवाजों पर दे चुकी दस्तक पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ 24 फरवरी 2026 को पुलिस से शिकायत की। इसके बाद 16 मार्च को विशाखा कमेटी, 24 मार्च को वन स्टॉप सेंटर और 30 मार्च को महिला आयोग में गुहार लगाई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। दो महीने तक बार-बार दौड़ने के बाद मंगलवार रात मामला दर्ज किया गया। SGPGI इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि विशाखा कमिटी की रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। फिलहाल, मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का बयान भी दर्ज कर लिया गया है। आरोपी डॉक्टर सचिन गुप्ता की तलाश की जा रही है। अब पढ़िए पीड़िता की दास्तां- लिखा- ऑनलाइन गर्भनिरोधक गोलियां मंगवाईं पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा- मैं रेडियोडायग्नोसिस विभाग के रेजिडेंट हॉस्टल में रहती हूं। मेरे ही विभाग में कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टर सचिन गुप्ता ने शारीरिक संबंध बनाए, जिसके बाद गर्भनिरोधक गोली ऑनलाइन मंगवाकर जबरदस्ती खिलाई। उसके अन्य लड़कियों से संबंध की बात की जानकारी होने पर मैंने उससे पूछा तो वह मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए दूर हो गया। कैंपस में मुझे लगातार बदनाम कर रहा है। मैं शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही हूं। महिला आयोग को लिखित में बताई आपबीती पीड़िता ने महिला आयोग को लिखित में आपबीती बताई है। इसमें बताया- सचिन मुझे प्रभावित करने के लिए तरह-तरह की कोशिश करता था। मुझ पर नजर रखता था कि मैं कहां जा रही हूं, क्या कर रही हूं। इसके बाद उसने मुझसे नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दीं। कई दिन बाद विश्वास में लिया और शादी के लिए प्रपोज किया। उसके बाद हमारे रिश्ते काफी मजबूत हो गए। हम अक्सर मिलने गले। उस दौरान सचिन ने फिजिकल रिलेशन बनाए। मैंने अपने और सचिन के रिलेशन के बारे में अपने परिवार को बता दिया। मेरे घरवाले उससे शादी के लिए राजी भी हो गए। सबकुछ सही चल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद सचिन अननेचुरल सेक्स करने का दबाव बनाने लगा। मैंने मना किया तो वह नाराज रहने लगा और मुझसे कटने लगा। इसी दौरान उसने विभाग की ही दूसरी लड़की के साथ लिवइन में रहना शुरू कर दिया। दिसंबर 2025 में सुसाइड करने की कोशिश की इन सब चीजों का मुझ पर बुरा प्रभाव पड़ा और मैं अवसाद में रहने लगी। खुद पर काफी कंट्रोल कर मैंने फरवरी 2025 में उससे संबंध सुधारने की कोशिश में बातचीत करनी चाही। इस पर सचिन ने तुरंत गाली देते हुए मेरा गला दबा दिया। जातिसूचक गालियां देते हुए धक्का देकर गिरा दिया। इससे मुझे चोटें भी आईं। इस घटना के बाद से मैं दुखी रहने लगी और धीरे-धीरे नशे की आदी हो गई। इतनी परेशान हो चुकी थी कि दिसंबर 2025 में मैंने सुसाइड करने की कोशिश की। उस समय दोस्तों ने हॉस्टल का दरवाजा तोड़कर मुझे बचा लिया। पढ़ाई में अव्वल रही, अब कोई बात नहीं कर रहा सचिन ने हमारे रिश्ते के बारे में विभाग में सभी को बता रखा था। इस वजह से मैं ऐसी स्थिति आने पर सामाजिक अपमान महसूस कर रही हूं। मैं पढ़ाई में हमेशा अव्वल रही हूं। पढ़ाई को लेकर हमेशा गंभीर रही। किसी दूसरी गतिविधि में कभी रुचि नहीं रही। अब सचिन के ऐसा करने के बाद से विभाग के ही नहीं, बल्कि दूसरे विभाग के डॉक्टरों ने भी बोलना और बातचीत करना बंद कर दिया है। वह अब कैंपस में दूसरे लोगों को भी नशे का आदी बना रहा है। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ KGMU से 12वीं पास फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया : डीन बोले- छात्राओं को प्यार में फंसाया, लव जिहाद की साजिश रच रहा था लखनऊ में KGMU कैंपस से मंगलवार को एक फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया। वह मेडिकल स्टूडेंट को प्यार में फंसाकर धर्मांतरण कराने की साजिश रच रहा था। साथ ही एम्स दिल्ली में अमेरिका के डॉक्टरों से मिलवाने के नाम पर छात्राओं को बाहर ले जाने की योजना बना रहा था। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 5 की मौत:मुंडन कार्यक्रम में बहराइच जा रहे थे 50 श्रद्धालु, 15 लोग घायल
    Next Article
    LU कैंपस ड्राइव में पहुंचे 3100 से ज्यादा स्टूडेंट्स:4 हजार से ज्यादा पदों पर हो रही भर्ती, 12 कंपनियां कर रही हायरिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment