Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LU कैंपस ड्राइव में पहुंचे 3100 से ज्यादा स्टूडेंट्स:4 हजार से ज्यादा पदों पर हो रही भर्ती, 12 कंपनियां कर रही हायरिंग

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय में आज यानी 23 अप्रैल को कैंपस में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव ऑर्गनाइज किया जाएगा। LU के प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित की जाने वाले इस मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी हैं। इस ड्राइव में 12 कंपनियां भाग ले रही हैं और 4 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 30 हजार प्रतिमाह का जॉब ऑफर दिया जा रहा हैं। हालांकि, आज कोई फाइनल सेलेक्शन लिस्ट न जारी होने की बात भी कही जा रही हैं। सेलेक्टेड अभ्यर्थियों की लिस्ट अगले 7 से 14 दिन के बीच आएगी। सुबह से अभ्यर्थियों को उमड़ी भीड़ LU प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो.अनूप भारतीय ने बताया कि विश्वविद्यालय के साथ-साथ अन्य डिग्री कॉलेजों के छात्र भी इसमें भाग ले रहे हैं। UG-PG स्टूडेंट्स के लिए जॉब अवसर अवलेबल हैं। वित्त, निर्माण, हेल्थकेयर, लॉजिस्टिक्स, हॉस्पिटैलिटी और सर्विस सेक्टर में भर्ती हो रही। सेल्स और कस्टमर सपोर्ट, तकनीकी और ऑपरेशनल कार्य, हेल्थकेयर , हॉस्पिटैलिटी और लॉजिस्टिक्स-वेयरहाउसिंग जैसे क्षेत्रों में हायरिंग के अवसर हैं। सुबह से ही इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कैंपस पहुंच गए थे। दोपहर 12 बजे तक करीब 3123 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करा लिया था। फ्लिपकार्ट में इंटरव्यू देने पहुंची ग्रेजुएशन की छात्रा बीकॉम लास्ट ईयर की स्टूडेंट फातिमा ने बताया कि फ्लिपकार्ट के लिए बॉयोडाटा सबमिट किया हैं। मुझे अपनी फील्ड का एक्सपोजर चाहिए। पहली जॉब इंटरव्यू होने के नाते थोड़ा नर्वस है पर मैंने तैयारी भी की है। उम्मीद हैं कि मेरा सेलेक्शन हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘सेक्स से पहले शराब पिलाता, शादी से मुकरा’:लखनऊ SGPGI की महिला डॉक्टर बोली- साथी ने प्रेग्नेंट न हूं, इसलिए खिलाई दवा
    Next Article
    धीरेंद्र शास्त्री की कथा में शामिल हुए राजा भैया:प्रयागराज में बोले- जाति छोड़ो, एकजुट रहो; आतंकियों ने धर्म पूछकर मारा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment