Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सक्षम संगठन का प्रांत अधिवेशन संपन्न:औरैया में डॉ. अनिल तिवारी जिलाध्यक्ष नियुक्त, दिव्यांग प्रतिभा मोहित परमार सम्मानित

    3 hours ago

    2

    0

    औरैया में सक्षम संगठन का प्रांत योजना बैठक संपन्न हुआ, जिसमें डॉ. अनिल तिवारी को औरैया का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस बैठक का आयोजन डीपीएस स्कूल औरैया में किया गया था। कार्यक्रम में सक्षम संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलाकांत जी, संघ के पूर्व प्रचारक व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम शुक्ला और प्रशासनिक अधिकारी अटल राज भास्कर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट आमंत्रित अतिथियों में भाजपा के जिला महामंत्री विशाल शुक्ला और डॉ. शिवम अग्रवाल शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत अध्यक्ष देव नारायण सोनी, प्रांत सचिव सुरेंद्र गोस्वामी और जिलाध्यक्ष विकास त्रिपाठी ने सूरदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलाकांत जी ने संगठन को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर क्रीड़ा के क्षेत्र में राष्ट्रीय खिलाड़ी और दिव्यांग प्रतिभा मोहित परमार को सम्मानित किया गया। बैठक में प्रांत के सभी जिलों ने अपने-अपने जनपदों में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की।प्रांत कोषाध्यक्ष शांति भूषण, प्रांत उपाध्यक्ष बृजेश कटियार, पीयूष द्विवेदी, सुमन चतुर्वेदी,प्रांत सह सचिव मनमोहन मिश्रा और प्रशांत पांडेय ने भी आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। योजना बैठक में कई नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। इसमें डॉ.अनिल तिवारी को औरैया का जिलाध्यक्ष बनाया गया। जितेंद्र मिश्रा को कन्नौज जनपद का जिला संयोजक और शिवचरण तिवारी को बांदा जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि अभिषेक सिंह को बांदा का सचिव दायित्व सौंपा गया। प्रांतीय स्तर पर पंकज तिवारी को प्रांत उपाध्यक्ष, विकास त्रिपाठी और डॉ. जितेंद्र त्रिवेदी को प्रांत सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई। गुरमीत सिंह को प्रांत प्राणदा प्रकोष्ठ प्रमुख,मनोज सिंह को कुष्ठ बाधित प्रांत प्रभारी और धीरेन्द्र अग्रहरी को चरैवेति प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया।विनीत गुप्ता को प्रांत क्रीड़ा आयाम प्रमुख का दायित्व मिला। मनमोहन सिंह को प्रांत दृष्टि बाधित प्रकोष्ठ और सुमन चतुर्वेदी को प्रांत रोजगार आयाम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। इस अवसर पर एडवोकेसी प्रमुख दीपक, प्रांत सह सचिव पंकज तिवारी,प्रांत उपाध्यक्ष सुमन चतुर्वेदी, अस्थि बाधित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. शिवम अग्रवाल, महिला जिलाध्यक्ष रितु चंदेरिया,युवा प्रमुख आशुतोष शुक्ला और जिला सह सचिव मनोज त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में महिला का शव फंदे से लटका मिला:बघौली के मरेउरा गांव में घटना, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
    Next Article
    संभल में बुद्ध जयंती पर कवि सम्मेलन:दो पुस्तकों का विमोचन और सम्मान समारोह आयोजित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment