Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिखों की रिहाई के लिए पंजाब बंद:जालंधर में प्रदर्शनकारी ने कार सवार को थप्पड़ मारा; लुधियाना समेत 4 जिलों में दुकानें बंद करवाई

    10 hours ago

    1

    0

    कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से आज (21 अगस्त) सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद रखा गया। बंद के दौरान बसों के साथ सभी प्राइवेट स्कूल बंद रहे। हालांकि ट्रेनों पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला। खरड़-चंडीगढ़ हाईवे को बंद किया गया था। यहां ड्यूटी पर जाने वाले लोगों की मोर्चा के सदस्यों से बहस भी हुई। मोहाली में निहंगों ने पिज्जा शॉप बंद कराई। इसे साथ अमृतसर, पटियाला और लुधियाना में कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्यों ने खुली दुकानों को बंद करवाया। इससे पटियाला में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। पुलिस मौके पर पहुंची। जालंधर में प्रदर्शनकारी ने कार सवार को थप्पड़ मार दिया था। कार सवार अस्पताल जा रहा था। रास्ते में रोकने को लेकर विवाद हो गया। वहीं, फरीदकोट में प्रदर्शनकारियों ने AAP विधायक डिंपी ढिल्लों की बस को रोक दिया था। बस को रोके जाने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और उसे वापस बस स्टैंड भेज दिया। इस बीच चंडीगढ़ BJP के स्टेट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ई-मेल में पंजाब बंद रखने और बंद के दौरान खुले रहने वाले शहरों में बम धमाके करने का भी जिक्र था। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और जांच शुरू की। मोर्चा सजा पूरी होने के बावजूद जेल में बंद सिखों की रिहाई और पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने की मांग कर रहा है। दोपहर 2 बजे बंद का समय पूरा होने के बाद यातायात को सामान्य रूप से बहाल किया गया। पंजाब बंद के PHOTOS… पंजाब बंद के PHOTOS, हाईवे पर गाड़ियों की कतार पंजाब बंद के पल-पल अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- अमीरों के बच्चों को मजदूरी सिखाने वाला कैम्प:चोरी करने आए चोरों ने खुद बुलाई पुलिस; सरकार का ऑफर- रील बनाओ, ₹1 लाख पाओ
    Next Article
    पंजाब बंद के PHOTOS:हाईवे पर गाड़ियों की कतार; प्रदर्शनकारी बोला- एक दिन घर नहीं टिक सकते; व्यक्ति बोला- मैं डॉक्टर हूं, जाने दो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment