Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साली के साथ गोमती में कूदे जीजा का शव मिला:लखनऊ में एक शाम पहले दोनों ने छलांग लगाई थी, साली की तलाश जारी

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में रविवार को घैला पुल से साली के साथ कूदे व्यक्ति का शव सोमवार शाम 5 बजे मिल गिया। हालांकि साली की तलाश जारी है। दोनों एक साथ पुल पर पहुंचे थे। कुछ देर आपस में बातचीत की। उसके बाद साथ में छलांग लगा दी। रविवार शाम से ही गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी थी। गौतम (45) फैजुल्लागंज के रहने वाले हैं और बीकेटी में ढाबा चलाते हैं। प्रमिका चुनमुन (23) उनकी पत्नी की मौसेरी बहन है। दोनों रविवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकले थे। घटना की जानकारी मिलने पर गौतम की पत्नी और बच्चे मौके पर पहुंचे थे। वहीं, पुलिस की सूचना पर चुनमुन के पिता भी पुल पर पहुंचे थे। दोपहर में घर से निकले, पुलिस से मिली घटना की जानकारी गौतम की शादी करीब 16 साल पहले अमिता से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। वहीं, चुनमुन बीबीए की पढ़ाई कर रही थी और हुंडई शोरूम में नौकरी भी करती थी। घटना से एक दिन पहले ही उसकी परीक्षा थी। चुनमुन के पिता महेंद्र ने बताया कि उनकी बेटी नौकरी के लिए घर से निकली थी। शाम को फोन आया कि आईआईएम रोड स्थित घैला पुल पर पहुंचें। वहां पहुंचने पर बेटी के नदी में कूदने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि गौतम उनके साढ़ू के दामाद हैं। इसके बाद उन्हें कुछ जानकारी नहीं थी। ससुराल आने-जाने के दौरान गौतम और चुनमुन के बीच अफेयर हो गया था। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई थी। पहले युवक ने लगाई छलांग, पीछे से युवती भी कूदी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों घैला पुल पर पहुंचे थे। कुछ देर बातचीत करने के बाद गौतम ने नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद चुनमुन ने भी पुल से छलांग लगा दी। सूचना पर मड़ियांव और ठाकुरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने नाव की मदद से दोनों की तलाश शुरू की। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक, पुल पर युवक का जूता मिला है। शुरुआती जानकारी के आधार पर दोनों के बीच विवाद होने के बाद नदी में कूदने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, ठाकुरगंज पुलिस को युवती के नदी में कूदने की सूचना मिली थी। मौके से उसकी चप्पल भी बरामद हुई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से तलाश में परेशानी गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा होने और धारा तेज होने के कारण गोताखोरों को तलाशी अभियान में परेशानी हो रही है। आशंका है कि तेज बहाव के कारण दोनों बहकर आगे निकल गए हों। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचकर तलाश में जुटी है। रविवार देर शाम अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रोकना पड़ा। सोमवार को फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। हालांकि, दोनों के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। ……….. इससे संबंधित ये खबर भी पढें… 22 साल छोटी साली के साथ जीजा गोमती में कूदा:लखनऊ में 2 बच्चों के साथ पहुंची पत्नी, पिता बोले- बेटी नौकरी पर गई थी लखनऊ में एक युवक ने 22 साल छोटी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गोमती नदी में छलांग लगा दी। दोनों घैला पुल पर पहुंचे, वहां कुछ देर बात की। इसके बाद नदी में कूद गए। मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF दोनों की काफी देर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दोनों के बीच जीजा-साली का रिश्ता है। घटना की जानकारी मिलते ही युवक की पत्नी और बच्चे भी मौके पर पहुंच गए। घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की रविवार दोपहर 12 बजे की है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित:महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षा, साइबर अपराध व हेल्पलाइन की जानकारी
    Next Article
    प्रतापगढ़ में डॉ लोहिया की पुण्यतिथि:सपा नेताओं ने किया भावपूर्ण नमन, सामाजिक न्याय संकल्प दोहराकर दी श्रद्धांजलि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment