Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सालभर जो पढ़ा, प्रवेश पत्र में वो विषय नहीं मिला:गृह विज्ञान पढ़ने वालों में छप गया गणित, कानपुर कंट्रोल रूम में आ रहीं शिकायतें

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने के साथ ही स्कूलों की गड़बड़ियां भी सामने आने लगी हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं की चिंता बढ़ गई है। जीआईसी चुन्नीगंज में बने ऑफलाइन कंट्रोल रूम में छात्र शिकायत दर्ज कराने आने लगे हैं। किसी ने शिकायत की है कि सालभर गणित पढ़ा और उसके प्रवेश पत्र में जीव विज्ञान छपा है। इसके अलावा गृह विज्ञान पढ़ने वाली छात्राओं के प्रवेश पत्र में गणित विषय छप गया है। 18 फरवरी से शुरू हुई परीक्षाओं में अभी तक 10 से ज्यादा ऐसे मामले सामने आए हैं। गलतियां सामने आने वाले कॉलेज वित्तविहीन हैं। छात्रों की शिकायतें 5 पॉइंटर में जानिए- बोर्ड देता है मौका, लेकिन कॉलेज करते हैं लापरवाही शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड साल में कई बार परीक्षा फॉर्म में संशोधन का मौका देता है। लेकिन, कॉलेज वालों की लापरवाही के चलते परीक्षार्थी परेशान हैं। बताया जा रहा है कि यह वे विद्यालय हैं जो कि ठेके पर फॉर्म भरवाते हैं। पूरे साल छात्र पढ़ने नहीं आते और परीक्षा के समय इन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सूत्र बताते हैं कि इस तरह के छात्र-छात्राओं के रिजल्ट अक्सर रुक जाते हैं। इसके बाद उनको परेशान होना पड़ता है। DIOS बोले- साल नहीं बर्बाद होने देंगे केंद्र व्यवस्थापक को प्रार्थना पत्र देने के बाद परीक्षार्थी उन विषयों की परीक्षा दे सकते हैं, जो उन्होंने सालभर पढ़ा है। इसके बाद एक फॉर्म बोर्ड को भी देना होता है। छात्रों का साल बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। डॉ. संतोष कुमार राय DIOS
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला बदर ऋषभ ठाकुर पर बरेली में रिपोर्ट:स्पा संचालिका से रंगदारी मांगने का ऑडियो वायरल, ऋषभ ठाकुर की गुंडागर्दी बरकरार
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:पुलिस लाइन में फिल्म की शूटिंग, पति मोटी-भैंस कहता; बेड पर लाश मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment