Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिलेंडर के लिए घूंघट-हिजाब में एजेंसी पहुंची महिलाएं:गोरखपुर में सुबह से ही लाइन में लगीं, बोलीं- पहली बार ऐसे घर से निकलना पड़ा

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत की वजह से महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि जो महिलाएं जल्दी घर से बाहर नहीं निकलती थीं, उन्हें भी मजबूरी में पहली बार ऐसे गैस एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। गुरुवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गंगा गैस एजेंसी पर बड़ी संख्या में महिलाएं घूंघट और हिजाब पहनकर लाइन में खड़ी नजर आईं। उनमें से कई ने रोजा भी रखा हुआ था। परिवार के पुरुषों के बाहर रहने की वजह से उन्हें खुद मोर्चा संभालना पड़ा है। महिलाओं का आरोप है कि एजेंसी पर आए कुछ लोगों को डायरेक्ट सिलेंडर दे दिया जा रहा है। जबकि हमें कई दिनों से दौड़ाया जा रहा है। इस बात उन्होंने नाराजगी भी जताई। खाना बनाने में हो रही दिक्कत सिलेंडर पाने की होड़ में महिलाएं सुबह 4-5 बजे से ही अपनी पर्ची लेकर लाइन में लग गई थीं। उनका कहना है कि घर में गैस खत्म होने की वजह से चूल्हा नहीं जल पा रहा है। खाना बनाने के लिए भरी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा। बच्चे छोटे हैं, इसलिए वे खुद एजेंसी आने को मजबूर हुईं। एजेंसी के बाहर लंबी लाइन लगी इनमें से कई ऐसी महिलाएं थीं, जो पहली बार किसी काम के लिए इस तरह बाहर निकली थीं क्योंकि पहले सिलेंडर घर तक पहुंच जाता था। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि देखते ही देखते एजेंसी के बाहर लंबी कतार लग गई। बाहर रहकर काम करते पुरुष लाइन में लगी महिलाओं ने बताया कि घर के पुरुष बाहर रहकर काम करते हैं। इसलिए उन्हें खुद मोर्चा संभालना पड़ा। एक महिला ने कहा- मैं अपने ससुराल कभी ऐसे बाहर नहीं निकली। बच्चों के खाने के लिए पहली बार हमें इस तरह सुबह-सुबह लाइन में लगना पड़ा है। एजेंसी पर अव्यवस्था और हंगामा घंटों इंतजार करने के बाद भी जब कई महिलाओं को नंबर आने पर सिलेंडर नहीं मिला, तो उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की। महिलाओं का आरोप है कि कई लोग हमारे सामने ही लेकर जा रहे है। लेकिन हमें इंतजार करवाया जा रहा है। घंटों धूप और भीड़ में खड़े रहने की वजह से कई महिलाएं बेहाल दिखीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस सिलेंडर कीमत बढ़ने व कमी की अफवाह:एजेंसियों पर भीड़, घंटों लाइन में लगने को मजबूर उपभोक्ता; कल महिला हुई थी बेहोश
    Next Article
    बागपत में अवैध गांजा बिक्री का आरोप:मोहल्ले के लोगों और सभासद ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment