Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सलमान के सामने डांस करने से घबराए वरुण:फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के सेट पर पहुंचे सलमान; वरुण ने शेयर किया वीडियो

    5 hours ago

    1

    0

    वरुण धवन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के सेट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सुपरस्टार सलमान खान अचानक पहुंचे नजर आए। रविवार को वरुण धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के पहले गाने ‘ब्याह करवा दो जी’ का बिहाइंड द सीन्स (BTS) वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सलमान खान के साथ डेविड धवन और मनीष पॉल भी नजर आए। वीडियो के साथ कैप्शन में वरुण ने लिखा, ‘भारत के सबसे बड़े कुंवारे के बगल में डांस करने में हमेशा नर्वसनेस होती है।’ गौरतलब है कि धवन सबसे बड़े कुंवारे से इशारा सलमान खान की ओर था। सलमान खान और डेविड धवन ने काफी समय से प्रोफेशनल रिलेशन है। सलमान ने डेविड के डायरेक्शन वाली ‘जुड़वा’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसी वजह से सलमान और वरुण धवन के बीच भी अच्छी बॉन्डिंग देखी जाती है। वीडियो सामने आने के बाद यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि सलमान खान फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में कैमियो कर सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि सलमान खान पहले भी वरुण धवन की फिल्मों ‘जुड़वा 2’ और ‘बेबी जॉन’ में कैमियो कर चुके हैं। वरुण धवन की यह अपकमिंग फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी होमगार्ड भर्ती की परीक्षा:25-27 अप्रैल को होमगार्ड भर्ती परीक्षा, लखनऊ में 1.33 लाख अभ्यर्थी
    Next Article
    IPL-राजस्थान ने टॉस जीता, कोलकाता पहले बॉलिंग करेगी:5 मैच हार चुकी KKR को पहली जीत की तलाश, RR की वापसी की कोशिश

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment