Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी होमगार्ड भर्ती की परीक्षा:25-27 अप्रैल को होमगार्ड भर्ती परीक्षा, लखनऊ में 1.33 लाख अभ्यर्थी

    6 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। प्रदेश के 74 जिलों में बनाए गए 1053 परीक्षा केंद्रों पर 41 हजार से अधिक पदों के लिए करीब 25 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। लखनऊ में भी बड़े स्तर पर परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लखनऊ में 55 केंद्रों पर 1.33 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा राजधानी लखनऊ में परीक्षा के लिए 55 केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 1 लाख 33 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। हर दिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें एक पाली में करीब 22 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रदेशभर में 74 जिलों में परीक्षा, 1053 केंद्र तैयार होमगार्ड भर्ती के लिए राज्यभर के 74 जिलों में कुल 1053 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस भर्ती के तहत 41,424 पदों को भरा जाएगा, जिसके लिए लगभग 25 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। तीन दिन चलेगी परीक्षा, दो पालियों में आयोजन परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होगी। प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को व्यवस्थित तरीके से शामिल कराया जा सके। पुलिस कमिश्नर ने दिए दिशा-निर्देश परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और निगरानी को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप जारी परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप 18 अप्रैल 2026 को जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। व्यवस्थाओं पर प्रशासन की नजर प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों पर कड़ी निगरानी के साथ-साथ किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए विशेष टीमों को तैनात किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला ने समधी पर अश्लील हरकत का आरोप लगाया:बोली- जबरन हरिद्वार ले जाने के लिए बना रहा दवाब, विरोध पर बेटी को तलाक दिलाने की धमकी
    Next Article
    सलमान के सामने डांस करने से घबराए वरुण:फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के सेट पर पहुंचे सलमान; वरुण ने शेयर किया वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment