Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सलमान खान पर केस करने वाला कारोबारी सामने आया:बोला- मुझे हार्ट अटैक हुआ, हाल तक नहीं पूछा; चंडीगढ़ में ₹3 करोड़ डूबे

    18 hours ago

    1

    0

    मैंने सलमान खान के नाम की वजह से बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी की फ्रेंचाइजी ली। भरोसे के बाद भी सलमान उद्घाटन करने नहीं आए । फिर अचानक कंपनी के सारे ऑफिस बंद कर दिए गए। कंपनी ने साथ छोड़ दिया। पुलिस के पास गया तो शिकायत बंद कर दी। मैंने सारा कारोबार लोन पर खड़ा किया था। 3 करोड़ का नुकसान हो गया। इसी सदमे में मुझे हार्ट अटैक आ गया। पत्नी बीमार हो गई। ये कहना है चंडीगढ़ के ज्वेलरी कारोबारी अरूण गुप्ता का, जिन्होंने चंडीगढ़ जिला कोर्ट से सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान और कंपनी के पदाधिकारियों को नोटिस भिजवाया है। जिसमें कोर्ट ने इन सभी से 5 अक्टूबर को जवाब मांगा है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान व उनके पॉपुलर ब्रॉन्ड से जुड़े मामले पर कथित फ्रॉड के आरोपों के बाद दैनिक भास्कर ने कारोबारी अरूण गुप्ता से एक्सक्लूसिव बातचीत की। जिसमें उन्होंने ज्वेलरी शोरूम खोलने, सलमान से मुलाकात से लेकर पूरे मामले पर खुलकर बात की। कारोबारी ने क्या कहा, ये जानने के लिए पढ़िए पूरी रिपोर्ट कंपनी के 2 लोग आए, सलमान का नाम लिया अरुण गुप्ता ने कहा- स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के 2 लोग मेरे पास यहां आए थे। उन्होंने कहा कि हमारी ये फ्रेंचाइजी ले लो। बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी की ये फर्स्ट फ्रेंचाइजी खुल रही है। हम ज्वेलरी वगैरह बनाते हैं। ये सलमान खान की कंपनी है। मुझे इन्वेस्टमेंट के बारे में बताया। हम मान गए। उनसे सारी बातचीत हो गई। इसके बाद हमने शोरूम खोल लिया। शोरूम खोलने से पहले उन्होंने मुझे ये भरोसा दिया था कि ओपनिंग के लिए सलमान खान खुद आएंगे। 3 नवंबर को शोरूम की ओपनिंग थी। सलमान नहीं आए, वीडियो भेज दिया, फिर मुंबई बुलाया अरुण गुप्ता ने कहा- ओपनिंग के दिन सलमान खान नहीं आए। उन्होंने एक दिन पहले बिग बॉस के सेट से अपना एक वीडियो भेज दिया। जिसमें हम सबका नाम लेकर सलमान ने कहा कि मैं बिग बॉस और भारत की शूटिंग में बिजी हूं। मैं अपने ब्रदर इन लॉ आयुष शर्मा को भेज रहा हूं। आयुष ओपनिंग करके चले गए। दिसंबर 2018 में उन्होंने मुझे मुंबई इन्वॉइट किया। मैं अपनी फैमिली के साथ बिग बॉस के सेट पर मुंबई गया। वहां मैं सलमान खान से मिला। हमारी फोटो हुई। हमने बिग बॉस की शूटिंग देखी। इसके बाद मैं वापस आ गया। ज्वेलरी की कंप्लेंट आई, सलमान को भी भेजी अरुण गुप्ता ने कहा– 2019 में मुझे प्रॉब्लम आने लगी। मेरे पास ज्वेलरी की 1-2 कंप्लेंट आई। मैंने दिक्कत को जल्दी दूर करने के लिए सीधे सलमान खान को पर्सनली कंप्लेंट भेजी लेकिन मुझे कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। मैं इंतजार करता रह गया। इसके बाद हमें न मैटीरियल आया और न ही पैकिंग से जुड़ा कोई सामान आया। कंपनी ने सारे ऑफिस क्लोज किए अरुण गुप्ता ने कहा- 2020 में इन्होंने मुंबई में अपने सारे के सारे ऑफिस क्लोज कर दिए। मैंने सोचा कि कहीं कोरोना की वजह से शिफ्टिंग कर रहे होंगे। मुझे पता नहीं था कि क्या है क्या नहीं। कंपनी ने मुझे कहा कि एक महीने के भीतर फ्रेंचाइजी के 10 और शोरूम खुलेंगे। आपकी ये पहली है। एक साल तक मुझे लटकाकर रखा। दिल्ली जाकर पता चला, कॉन्सेप्ट ही खत्म कर दिया अरुण गुप्ता ने कहा– 2021 में मैं बेटे के साथ दिल्ली गया। वहां एक पार्टी थी जो ज्वेलरी का काम करती थी। उनसे पूछने पर पता चला कि इन्होंने ये कॉसेप्ट ही खत्म कर दिया है। इन्होंने मुझे एक साल तक बिल्कुल अंधेरे में रखा। मेरे साथ फ्रॉड किया। मुझे बिल्कुल भी नहीं बताया गया कि बीइंग ह्यूमन का ज्वेलरी का कॉन्सेप्ट बिल्कुल ही खत्म हो गया। चंडीगढ़ SSP को कंप्लेंट दी, उन्होंने बंद कर दी अरुण गुप्ता ने कहा- मैं चंडीगढ़ आया, 12 अप्रैल 2021 को यहां मैंने SSP को कंप्लेंट दी। उसके बाद पुलिस ने उन्हें समन जारी किए। मैं चंडीगढ़ के SP केतन बंसल से मिलकर आया। 23 सितंबर 2021 को उन्होंने मुझे कहा कि ये कंप्लेंट फोर्जरी (फ्रॉड) की नहीं है। ये सिविल कोर्ट का मामला बनता है, हम इसे क्लोज कर रहे हैं। घर आते ही हार्ट अटैक हुआ, पेसमेकर डालना पड़ा अरुण गुप्ता ने कहा- इसके बाद मैं घर आया। उसी दिन जब कहीं से सुनवाई होती नहीं दिखी तो मुझे हार्ट अटैक आ गया। करीब 7-8 दिन मैं मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती रहा। मेरे पेसमेकर डाला गया। मेरी पत्नी की भी तबीयत बिगड़ गई। वह भी 4-5 दिन उसी अस्पताल में एडमिट रही। मेरा जितना पैसा था, सब लोन का था। मैंने रेंट भी पे करना था। सेलरी भी देनी थी। लोन पर सारी इन्वेस्टमेंट की थी अरुण गुप्ता ने कहा- जब मैं कंपनी को पेमेंट भेजता था, तब माल आता था। जितनी भी मैंने इन्वेस्टमेंट की, लोन के ऊपर सारा दरोमदार था। मैंने बेटे को काम खुलवाकर देना था। अब मेरे साथ ये सब हो गया। मैंने करीब 2-ढाई करोड़ रुपए का लोन लिया था। जब मैंने शोरूम लिया तो उसका किराया सवा लाख रुपए था। इसके अलावा 50-60 हजार सेलरी और बिजली-पानी का अलग से जाता था। आज भी किराया दे रहे हैं। रेंट भी बढ़कर ढ़ाई–3 लाख हो चुका है। हार्ट अटैक के बाद भी नहीं पूछा अरुण गुप्ता ने कहा- 2023 में हमने कोर्ट में केस किया। अब कोर्ट ने नोटिस के ऑर्डर दिए हैं। अब उन्होंने आकर अपना पक्ष देना है कि मैंने जो आरोप लगाए हैं वह सही हैं या गलत। कंपनी ने मुझसे आखिरी बार तब टाईअप किया था, जब मैंने पुलिस को कंप्लेंट दी थी। अरुण गुप्ता ने कहा- जब मुझे हार्ट अटैक आया तो उसके बाद न तो उन्होंने कोई संपर्क किया और न ही कोई बात पूछी। पेमेंट नहीं लौटाई, मैंने ज्वेलरी गलाकर बेटे का काम चालू कराया अरुण गुप्ता ने कहा कि मैं उन्हें कह रहा था कि जो भी मेरे पास माल पड़ा है, उसे वापस ले लो। मेरी पेमेंट लौटा दो और मेरा पीछा छोड़ो। उन्होंने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया। जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो मैंने बीइंग ह्यूमन वाली सारी ज्वेलरी गलाकर मेल्ट करा दी और बेटे का काम चालू कराया। मुझे करीब 3-4 करोड़ का नुकसान हुआ। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ ये खबरें भी पढ़ें… चंडीगढ़ में ₹3 करोड़ इन्वेस्ट, फिर बंद हुआ शोरूम:'बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी' का पूरा केस, जिसमें कोर्ट ने सलमान खान को तलब किया चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड समेत अन्य को समन जारी किया है। कोर्ट ने इन सभी को 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर… चंडीगढ़ कोर्ट का सलमान खान को नोटिस:बीइंग ह्यूमन के नाम पर ज्वेलरी शोरूम खुलवाने में धोखाधड़ी का आरोप; 5 अक्टूबर को पेश होना होगा चंडीगढ़ में बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में चंडीगढ़ की जिला अदालत ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान और संबधित कंपनी स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक समेत अन्य को नोटिस जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख ने कन्फर्म किया रिलेशनशिप!:पुणे रिसोर्ट में साथ समय बिताया, तस्वीरों के बैकग्राउंड से खुलासा; 2022 में लिया आमिर अली से तलाक
    Next Article
    असम बाढ़ पीड़ितों के 500 घर बनवाएंगे सलमान खान:एक्टर रणदीप हुड्डा भी राहत कार्य में लगे, भूमि पेडनेकर ने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर बांटा सामान

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment