Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर GRP ने चोरी के मोबाइल के साथ चोर पकड़ा:मध्य प्रदेश का आरोपी युवक प्लेटफॉर्म से गिरफ्तार, नशे की लत के लिए करता था चोरी

    4 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर में रेलवे सुरक्षा बल (जीआरपी) ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी की घटनाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक चोर को गिरफ्तार किया है। बुधवार को हुई इस गिरफ्तारी में आरोपी के पास से एक चोरी का स्मार्टफोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करता था। जीआरपी के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ के आदेश और पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ रोहित मिश्रा के निर्देशन में की गई। क्षेत्राधिकारी रेलवे अमित कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष भोला शंकर के नेतृत्व में गठित जीआरपी सुलतानपुर की टीम ने 3 जून को चेकिंग के दौरान सुलतानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के लखनऊ छोर से आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पवन कुमार बसोर (20) पुत्र राम आधार बसोर के रूप में हुई है। वह मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र के नौगई गांव का निवासी है। उसके पास से सैमसंग गैलेक्सी कंपनी का एक काले रंग का टचस्क्रीन मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत 35,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पवन कुमार ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए ट्रेनों और स्टेशनों पर चोरी करता था। जीआरपी सुलतानपुर ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक दीवान चन्द रावत, कांस्टेबल नीरज यादव, कांस्टेबल सूर्यप्रकाश सरोज और कांस्टेबल मो० कलीम खान की टीम शामिल थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU में एडमिशन के लिए 12 देशों से आए आवेदन:एमबीए और बीबीए के लिए विदेशी छात्र ले रहे एडमिशन, इंटरनेशनल हास्टल की व्यवस्था
    Next Article
    बरेली में 12 हजार वर्गमीटर में फैली अवैध कालोनी जमींदोज:बिना अनुमति के बनाई जा रही सड़कों और बाउंड्रीवाल को बीडीए के दस्ते ने पलक झपकते ही किया ध्वस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment