Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुलतानपुर के कुशाग्र राव ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड:एसपी चारू निगम ने किया सम्मानित, प्रशिक्षिका अमीना बानो की सराहना की

    6 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर के कुशाग्र राव ने सीआईएससीई ज़ोनल गेम्स एंड स्पोर्ट्स 2026 में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 18 से 20 मई तक लखनऊ पब्लिक कॉलेज, ए-ब्लॉक राजाजीपुरम में आयोजित की गई थी। कुशाग्र ने अंडर-14 वर्ग (35-38 किलोग्राम) में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। अमीना ताइक्वांडो अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुशाग्र को सीआईएससीई द्वारा जारी सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट में प्रथम स्थान के लिए सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और अकादमी से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर सुलतानपुर की पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कुशाग्र राव को शुक्रवार को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कुशाग्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेलों में अनुशासन, मेहनत और समर्पण ही सफलता की कुंजी है। एसपी निगम ने कुशाग्र की प्रतिभा और मेहनत की सराहना की, जिससे जिले का गौरव बढ़ा है। एसपी चारू निगम ने कुशाग्र की प्रशिक्षिका अमीना बानो के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता के पीछे प्रशिक्षकों की मेहनत और सही दिशा-निर्देशन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में मदद करती है। अमीना ताइक्वांडो अकादमी के अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. सुधाकर सिंह, कोषाध्यक्ष एडवोकेट मदन सिंह और सदस्य कांति सिंह ने भी कुशाग्र राव की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने प्रशिक्षिका अमीना बानो और कुशाग्र के माता-पिता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टोरेंट पावर पर शासन की बड़ी मेहरबानी:431 करोड़ रुपए का किराया कर दिया माफ, पार्षदों ने जताया एतराज
    Next Article
    जनगणना ड्यूटी आवंटन में मनमानी का आरोप:शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, बस्ती तहसील परिसर में इक्ट्ठा हुए; एसडीएम ने दिया जांच का आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment