Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में 1.28 लाख की साइबर ठगी:SBI क्रेडिट कार्ड अपडेट के बहाने लिंक भेजकर जालसाजों ने की धोखाधड़ी, FIR दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    साइबर अपराधियों ने सुल्तानपुर में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का कर्मचारी बनकर एक युवक से 1.28 लाख रुपये की ठगी की है। यह धोखाधड़ी क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के बहाने लिंक भेजकर की गई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के निवासी अभिषेक साहू पुत्र राजबहादुर साहू के साथ हुई। अभिषेक के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताया। जालसाज ने अभिषेक का विश्वास जीतने के लिए उनके क्रेडिट कार्ड के आखिरी चार अंक और जन्मतिथि जैसी गोपनीय जानकारी साझा की। इससे पीड़ित को लगा कि कॉल बैंक से ही है। इसके बाद, जालसाज ने क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का बहाना बनाकर अभिषेक के मोबाइल पर एक लिंक भेजा और उसे खोलने के लिए कहा। जैसे ही अभिषेक ने वह लिंक खोला, उनके क्रेडिट कार्ड से पांच अलग-अलग लेनदेन के माध्यम से कुल 1,28,987 रुपये कट गए। धोखाधड़ी का पता चलते ही पीड़ित अभिषेक ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना सुल्तानपुर में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धोखाधड़ी और संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच निरीक्षक यदुवीर सिंह को सौंपी गई है। साइबर थाना पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और न ही फोन पर किसी को अपनी बैंकिंग जानकारी या ओटीपी साझा करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बैंक कभी भी ग्राहकों से लिंक के माध्यम से व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र के निजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा:परिजनों ने गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया, उल्टी की समस्या पर भर्ती कराया था
    Next Article
    लोडर की टक्कर से 8 वीं की छात्रा की मौत:महाराजपुर में शौचक्रिया के लिए जा रही थी, हादसे के बाद गाड़ी का ड्राइवर फरार हो गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment