Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में 9 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले:एसपी ने तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के दिए निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक आईपीएस विनीत जायसवाल ने 9 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। इससे पहले जनसुनवाई में लापरवाही के आरोप में तीन थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर कर प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए थे। तबादला आदेश के मुताबिक, सभी अधिकारियों को तत्काल नई जगह पर कार्यभार संभालने और इसकी सूचना गोपनीय कार्यालय को देने के निर्देश दिए गए हैं। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मिश्र को प्रभारी वीआईपी एवं एंटी भू-माफिया सेल से मोतिगरपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव को हलियापुर से गोसाईगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर शिवनारायण सिंह को पुलिस लाइन से लंभुआ का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इंस्पेक्टर कमलाकान्त त्रिपाठी को धम्मौर थाने में निरीक्षक अपराध के पद से कोतवाली देहात का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह को कोतवाली देहात से धम्मौर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। महिला इंस्पेक्टर हंसमती को महिला थाने के प्रभारी निरीक्षक पद से महिला सहायता प्रकोष्ठ भेजा गया है। दरोगा अंजू मिश्रा को धनपतगंज थानाध्यक्ष से महिला थानाध्यक्ष बनाया गया है। दरोगा संदीप त्रिपाठी को देहली बाजार चौकी प्रभारी से धनपतगंज थानाध्यक्ष बनाया गया है। दरोगा तरुण कुमार पटेल को कादीपुर थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद से चांदा थानाध्यक्ष बनाया गया है। तीन थाना प्रभारी किए गए थे लाइन हाजिर इससे पहले शनिवार रात जनसुनवाई और शिकायतों के निपटारे की समीक्षा हुई थी। इसमें गोसाईगंज, मोतिगरपुर और चांदा थाना प्रभारियों के काम में लापरवाही और उदासीनता सामने आई थी। इसके बाद निरीक्षक अखण्ड देव मिश्रा (थाना प्रभारी गोसाईगंज), निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह (थाना प्रभारी मोतिगरपुर) और निरीक्षक राजकुमार वर्मा (थाना प्रभारी चांदा) को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया। मामले की जांच और आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर को सौंपी गई है। एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनहीनता, लापरवाही या कर्तव्य निर्वहन में शिथिलता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाते हुए प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लें और पीड़ितों को न्यायोचित समाधान सुनिश्चित करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टैंक की चपेट में आने से बदायूं का जवान शहीद:हिसार में ट्रेनिंग के दौरान हुआ हादसा, रविवार को आने वाला था घर
    Next Article
    रायबरेली में 23 नवंबर को होगा श्याम महोत्सव:फूलों से श्रृंगार, छप्पन भोग, केक और महाआरती होगी: भजन संध्या में 3 कलाकार देंगे प्रस्तुति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment